भरतपुर| राजस्थान एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के चुनाव मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी उदयपुर अतिथि गृह में आईएबीएफ पर्यवेक्षक प्रीति वारीया एवं चुनाव प्रभारी डॉ. क्षेत्रपाल चौहान उदयपुर की मौजूदगी में संपन्न हुए। जिसमें अध्यक्ष डॉ दीपेंद्रसिंह चौहान उदयपुर, उपाध्यक्ष- सुरेंद्र कुमार सोलंकी भरतपुर, संजीव शर्मा अलवर, डॉ ओमप्रकाश भडाणा जयपुर एवं डॉ साकेत यादव अलवर तथा सचिव – डॉक्टर हेमराज चौधरी उदयपुर, कोषाध्यक्ष रामचंद्र सालवी, संयुक्त सचिव- इंजीनियर घमंडी सिंह नहारौली भरतपुर को बनाया गया। इंजीनियर घमंडी सिंह नहारौली को संयुक्त सचिव निर्वाचित किए जाने पर इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्रा एवं जनरल सेक्रेटरी राकेश ठाकरान एवं भरतपुर अध्यक्ष राजवीरसिंह फौजदार पूर्व जिला प्रमुख, रूपेंद्र लुल्हारा, संरक्षक गिरधारी तिवारी ने हर्ष व्यक्त किया।
