भास्कर न्यूज | भरतपुर मार्गशीर्ष के पवित्र मास में अनुसूईया फाउंडेशन भरतपुर काली माता मंदिर रणजीत नगर में भव्य भजन संध्या आयोजित की गई। भजन संध्या का शुभारंभ काली माता मंदिर के पुजारी वासुदेव शर्मा वासुदेव शर्मा द्वारा मंत्रोचार के साथ दीप प्रज्वलित करके किया गया। फाउंडेशन की संरक्षक संगीता शर्मा ने बताया कि इस पवित्र मास में शुक्रवार के दिन अष्टमी तिथि को देवी मां का पूजन का विशेष महत्व है। इस दिन देवी मां की भजन कीर्तन करने से देवी मां को चुनरी अर्पित करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। फाउंडेशन सदस्य प्रभा शर्मा चांदनी शर्मा ने बताया कि इस पवित्र महीने में भगवान का ध्यान भजन पुण्यमयी होता है। कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष बबीता शर्मा ने बताया कि सभी महिलाओं द्वारा मनमोहक माता रानी के भजन गाए गए। कार्यकारिणी सदस्य आशा शर्मा ने बताया कि माता का प्रिय भोग हलवा चना प्रसादी रूप में बांटा गया। कार्यक्रम में कुसुमलता शर्मा, मिथिलेश शर्मा, आशा शर्मा, राजेश्वरी शर्मा, अमलेश त्रिपाठी, नेहा शर्मा, जूही, अदिति, मेधावी, शिखा गोयल, मीरा गोयल, सुरभि आदि भक्तगण मौजूद रहे। भरतपुर। कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु महिलाएं।