भरतपुर| पाली में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भरतपुर की टीम शुक्रवार सुबह रवाना हुई। इससे पहले जिला टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन भरतपुर की ओर से खिलाड़ियों को किट वितरण किया गया। एसोसिएशन के सचिव राहुल चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में डॉ. मोहकम सिंह मुख्य अतिथि रहे। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग से कप्तान अर्जुन प्रताप सिंह, उपकप्तान यदुराज सिंह, पंकज कुंतल, देवेंद्र कुमार, राहुल चौधरी, विष्णु लुलहारा, कपिल, नरेश, अनुभव, अंकित, विष्णु, राज, लक्ष्य और रवि शामिल हैं। टीम सुबह 8 बजे जिला सचिव राहुल चौधरी के नेतृत्व में पाली के लिए रवाना हुई। इस मौके पर चयन समिति सदस्य व वरिष्ठ खिलाड़ी मुनेश चौधरी, पूर्व उपाध्यक्ष जेम्स एंथोनी, पूर्व जिला सचिव राजेंद्र कुंतल सहित अन्य मौजूद रहे।