भरतपुर| 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय 17 वर्ष छात्र ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता में राजस्थान टीम की कमान इस बार भरतपुर के कोच गंगा सिंह गुर्जर के हाथ में होगी। उन्हें प्रतियोगिता के लिए राजस्थान राज्य टीम का प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है। यह प्रतियोगिता 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में आयोजित होगी। गुर्जर को टीम का प्रशिक्षक बनाए जाने पर खेल जगत से जुड़े लखपत गुर्जर, गंभीर सिंह, विजय सिंह, दिलीप कुमार शर्मा, जल सिंह, यशपाल, खूबचंद नागर, दुष्यंत सिंह, सचिन कुमार आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।