भरतपुर| खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की कुश्ती प्रतियोगिता में 130 किग्रा भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीतने वाले कृष्णा पहलवान का स्टेडियम स्थित कुश्ती हॉल में सम्मान किया गया। महाराजा सूरजमल ब्रज यूनिवर्सिटी की ओर से प्रतियोगिता में चुनौती पेश की थी। सम्मान समारोह में चंद्रभान, जीतू अजान, हरवीर, कौशल, गौरव, सोनू, बट्टू और पैरा एथलीट धर्मवीर सहित कई खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों ने उत्साह बढ़ाया।