भरतपुर| करीब ढाई महीने पहले गेल इंडिया कंपनी ने गैस कनेक्शन करने के लिये एसटीसी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी के एन ब्लॉक सहित अन्य ब्लॉकों में जगह-जगह गड्ढे खोदकर पाइप लाइन डालकर लोगों को गैस के कनेक्शन दिए थे। नियमानुसार गड्ढे खोदने के बाद कार्य पूरा होने पर गड्ढों को भरकर सड़क बनाना चाहिए था। लेकिन लाइन डालने के बाद कार्मिक गड्ढो को यू हीं छोड़कर चले गए। जिससे क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। परेशानी झेल रहे स्थानीय लोगों ने जैसे तैसे मिट्टी से गड्ढो को भर दिया , लेकिन मिट्टी बह कर नालियों में जा रही है। -शिवकुमार वशिष्ठ, भरतपुर