गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति की प्रदेश स्तरीय मीटिंग 5 नवम्बर को दौसा जिले के पांचोली गांव में होगी। इसमें एमबीसी वर्ग के लंबित मुद्दों के समाधान को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही आगामी रणनीति का भी ऐलान​ किया जाएगा। संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष भूपेश पांचोली ने बताया- 8 जून 2025 को पीलूपुरा में समाज की महापंचायत में राज्य सरकार के साथ समझौता हुआ था। इसके बाद 7 अगस्त को सरकार के मंत्रियों की समिति द्वारा औपचारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर समझौते के क्रियान्वयन की घोषणा भी की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि समझौते को 142 दिन से ज्यादा बीत चुके हैं, लेकिन एक भी कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। ऐसे में आरक्षण संघर्ष समिति की प्रदेश स्तरीय मीटिंग का आयोजन होगा। इसमें गुर्जर नेता विजय बैंसला समेत अन्य पदाधिकारी और समाज के लोग शामिल होंगे। इन मुद्दों को बताया लंबित मीटिंग में देवनारायण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन समेत कई मुद्दों पर भी बात होगी। ये खबर भी पढ़िए राजस्थान में गुर्जर समाज के लोगों ने ट्रेन रोकी:2 घंटे बाद ट्रैक से हटे; महापंचायत खत्म होने के बावजूद विरोध पर अड़े थे राजस्थान में को गुर्जर महापंचायत खत्म होने के बाद समाज के लोगों ने भरतपुर के पीलूपुरा में ट्रेन रोक दी। भीड़ पटरियों पर पहुंची और कोटा-मथुरा पैसेंजर को रोक दिया। पूरी खबर पढ़िए