कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा और उनकी पत्नी गोलमा देवी ने अपना जन्मदिन पैतृक गांव दौसा के महवा के मनोहरपुर में मनाया। गोलमा देवी ने किरोड़ी को मिठाई खिलाई। इस दौरान किरोड़ी मीणा ने गोलमा देवी के हाथ से मिठाई तोड़कर खाई, तब गोलमा देवी ने कहा कि मेरे हाथ से नहीं खाओगे क्या? किरोड़ी मीणा ने गोलमा देवी को गुलदस्ता और तलवार भेंट की। मंत्री किरोड़ी लाल ने बधाई देने आए लोगों से कहा-मुझे मेरे जन्मदिन का पता नहीं है, पहले हम बेवकूफी में मना रहे थे। जन्मदिन का पता इसलिए नहीं है कि जब पिताजी (मनोहर लाल मीणा) हम दोनों भाइयों को पढ़ाने के लिए स्कूल लेकर गए थे, तब टीचर ने पिताजी को जन्मदिन की तारीख पूछी तो पिताजी ने कहा कि आप इनकी तारीख ऐसे लिख दो कि 10वीं पास करते ही इनकी नौकरी लग जाए। बड़े भाई (सुगन लाल मीणा) और मेरी उम्र में चार महीने का फर्क है। कल फलौदी में एक्सीडेंट हुआ है, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई। ऐसे में खुशी मनाना ठीक नहीं है। किरोड़ी मीणा ने कहा- कल रात को मैं 3 बजे आकर सोया हूं। मैंने जहर पकड़ा है। सुबह लेट उठा, आपको इंतजार करना पड़ा, उसके लिए मैं माफी मांगता हूं। 75 लाख रुपए की एम्बुलेंस सौंपी मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने 75 लाख रुपए की एक एम्बुलेंस जनता को समर्पित की। यह एम्बुलेंस गांव-गांव जाकर गरीब मरीजों की जांच और इलाज में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि यह एम्बुलेंस मुझे किसी ने गिफ्ट की है। इस दौरान महवा विधायक राजेंद्र मीणा और उनके परिवार के सदस्यों ने भी डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को जन्मदिन की बधाई दी। महवा सहित आसपास के कई क्षेत्रों से लोग उन्हें बधाई देने मनोहरपुर पहुंचे थे। ये खबर भी पढ़ें… किरोड़ीलाल ने आधी रात को नकली घी की फैक्ट्री पकड़ी:चारे के ढेर में मिले केमिकल से भरे ड्रम; 25 हजार लीटर दूध नष्ट कराया कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने रविवार देर रात गृह क्षेत्र महवा (दौसा) में मिल्क फूड प्रोसेसिंग प्लांट (फैक्ट्री) पर छापेमारी की। (पूरी खबर पढ़ें…)
