नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। यहां डम्पर ड्राइवर ने 17 गाड़ियों को टक्कर मार दी। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें 1.जयपुर-डंपर ने 17 गाड़ियों को कुचला, 13 की मौत
जयपुर में तेज रफ्तार डंपर ने एक के बाद एक 17 गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई मृतकों के अंग शरीर से अलग हो गए थे। किसी का पैर कट गया तो किसी का हाथ। यहां तक की सड़क भी खून से लाल हो गई थी। ड्राइवर नशे में था। पूरी खबर पढ़ें 2. डोटासरा बोले-राजस्थान में बीजेपी के 4 गुट लूटने में लगे
कोटा में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी के 4 गुट हैं। वसुंधरा का गुट अलग है, भजनलाल का गुट अलग है। किरोड़ी लाल का गुट अलग है, ओम बिरला का अलग ही गुट चलता है। ये सारे के सारे राजस्थान को लूटने में लगे हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें 3. जोधपुर में एक साथ जली 12 चिता, चीख-पुकार मची
फलोदी में रविवार शाम करीब 6.30 बजे भीषण सड़क हादसे में 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 2 महिलाएं घायल हैं। मरने वालों में एक ही परिवार के 7 लोग हैं। मोक्ष धाम में एक साथ 12 चिता जली तो चीख पुकार मच गई। पूरी खबर पढ़ें 4. बीकानेर में चलती ट्रेन में सेना के जवान की हत्या
चलती ट्रेन में सेना के जवान की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना लूणकरणसर से बीकानेर स्टेशन के बीच साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन की रविवार रात 11:30 बजे की है। मामले में रेलवे पुलिस ने कुछ ट्रेन अटेंडेंट को हिरासत में लिया है। पूरी खबर पढ़ें 5. मंत्री डॉ.किरोड़ी मीणा ने अपने जन्मदिन पर पत्नी खिलाई मिठाई
कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने सोमवार को अपना जन्मदिन पैतृक गांव मनोहरपुर (महवा) में मनाया। डॉ. मीणा ने कहा कि फलोदी में हुए सड़क हादसे के कारण बड़े स्तर पर खुशी मनाना उचित नहीं है। डॉ. मीणा ने सबसे पहले अपनी धर्मपत्नी गोलमा देवी का मुंह मीठा कराया। कृषि मंत्री ने 75 लाख रुपए की एक एंबुलेंस जनता को समर्पित की। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. प्रमोशन एग्जाम के लिए दौड़ रहे हेड कॉन्स्टेबल को आया हार्ट अटैक, मौत
उदयपुर में पुलिस विभाग में प्रमोशन के फिजिकल एग्जाम के दौरान हार्ट अटैक से पुलिसकर्मी की मौत हो गई। पुलिस लाइन में चल रही हेड कॉन्स्टेबल से एएसआई की प्रमोशन रनिंग के दौरान हेड कॉन्स्टेबल जब्बर सिंह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 7. सवाई माधोपुर में चलती ट्रेन से गिरा पैसेंजर
सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह प्लेटफार्म नंबर 2 पर एक यात्री चलती ट्रेन से गिर गया। वहां मौजूद आरपीएफ के जवानों ने तुरंत यात्री को उठा लिया। पूरी खबर पढ़ें 8. जयपुर में बीच सड़क पर बजरी उड़ेल कर भागे डम्पर चालक
जयपुर में परिवहन निरीक्षक ने अवैध रूप से बजरी से भरे डम्पर का पीछा किया। डंपर चालकों ने उड़नदस्ते को आगे बढ़ने से रोकने के लिए सांचोली गांव के रास्ते में सड़क पर बजरी उड़ेल दी। एक डंपर ने मुख्य सड़क पर और दूसरे ने सांचोली गांव के स्कूल के सामने पूरी बजरी खाली कर दी। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9.अजमेर में 80 इंच की मूंछों से तीर चले
इंटरनेशनल पुष्कर फेयर 2025 में मूंछ कॉम्पिटीशन का आयोजन किया गया…जिसमे 80 इंच की मूंछों वाला एक रेलवे कर्मचारी भी आया जिसने अपनी मूंछों से प्रतियोगिता में तीर चलाए..कॉम्पिटीशन में 33 प्रतिभागियों ने भाग लिया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास 10. जयपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 4 से
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से एसआईआर की घोषणा के बाद जयपुर जिले में 4 नवंबर से मतदाताओं के सत्यापन का कार्य शुरू होगा और यह कार्य 4 दिसंबर तक चलेगा।