खैरथल-तिजारा के व्यापारी के बेटे बकुल गुप्ता ने सीए फाइनल-2025 में देश में तीसरी रैंक (AIR-3) हासिल की। उन्होंने 489 अंक (81.50 प्रतिशत) प्राप्त किए। बकुल ने बताया- रोजाना 8 घंटे पढ़ाई की, एक दिन भी मिस नहीं किया। बकुल किशनगढ़बास कस्बे के रहने वाले हैं। पहली रैंक इंदौर के मुकुंद आगीवाल और दूसरी रैंक हैदराबाद के तेजस मुंदड़ा की है। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर सेशन के फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं के रिजल्ट सोमवार को घोषित दिए। बकुल गुप्ता को सबसे पहले दिल्ली से ICAI के प्रेसिडेंट चरणजोत सिंह नंदा ने कॉल कर बधाई दी। अलवर के इतिहास में पहली बार ऑल इंडिया थर्ड रैंक आई है। पहले ही प्रयास में बकुल ने यह कारनामा किया। रेगुलर पढ़ाई और रिवीजन से मिली सफलता
भास्कर से बातचीत में बकुल गुप्ता ने बताया कि रिवीजन बराबर करने से कॉन्सेप्ट क्लियर हुए। सबसे ज्यादा एकाग्रता और अनुशासन का फायदा मिला। 6 सब्जेक्ट की रोजाना तैयारी की। तीन से 4 बार रिवीजन किया। उन्होंने बताया कि माता-पिता ने पूरा साथ दिया। अलवर से ली क्लासेस से कॉन्सेप्ट क्लियर हुए। अलवर में संचालित एओसपी प्रो स्मार्ट एजुकेशन लर्निंग फाइनल से क्लास ली है, जिसके संचालक पीयूष गुप्ता का सहयोग मिला। 10वीं में 97 प्रतिशत और 12वीं में 96 फीसदी अंक मिले
बकुल ने बताया-10वीं क्लास में 97 प्रतिशत और 12वीं में 96 फीसदी अंक आए थे। 12वीं के बाद सीए के लिए आईसीआई जॉइन की थी। फाउंडेशन की तैयारी एमसीसी जयपुर से की। उसके बाद सीए इंटरमीडिएट की तैयारी भी जयपुर से की, जिसमें ऑल इंडिया 32वीं रैंक थी। उसके ढाई साल बाद अब सीए फाइनल में तीसरी रैंक मिली है। बकुल की मां शशिबाला गुप्ता गृहिणी है। बड़ा भाई बीएएमएस जयपुर से कर रहा है। जयपुर के रहने वाले आर्यन अग्रवाल ने भी सीए फाइनल में ऑल इंडिया 33 वीं रैंक हासिल की है। उनके पिता अश्विनी अग्रवाल बिजनेसमैन , जबकि मां हाउस वाइफ हैं। आर्यन अग्रवाल ने बताया- मेरी सीए बनने की जर्नी चार साल से अधिक की रही। इस बीच कई उतार-चढ़ाव आए। पहले काफी डर था। अब ऑल इंडिया रैंक आई है तो बहुत खुशी हो रही है। पेरेंट्स के आंखों में प्राउड है, उन्हें खुश देखकर अच्छा लगा। उन्होंने बताया कि मेरी अभी आर्टिकलशिप जयपुर में चल रही है। तैयारी के दौरान मैं फैमिली फंक्शन में नहीं गया। रिश्तेदारों से नहीं मिला। दोस्तों से मिलना नहीं हुआ। मैं 6 महीने तक अपने रूम में रहा, कहीं बाहर नहीं गया। 6 महीने तक मैंने बाल भी नहीं कटवाए। एग्जाम के बाद ही मैंने बाल कटवाए। 6 महीने तक केवल कमरे से डाइनिंग टेबल और फिर अपने रूम में जाता। इस दौरान सोशल मीडिया से मैं लिमिटेड रूप में कनेक्टेड रहा। अजमेर के अंश मित्तल पहले प्रयास में सीए बने
अजमेर के अंश मित्तल भी पहले प्रयास में सीए बन गए। वहीं नसीराबाद के नीरज मोटवानी ने यह सफलता दूसरे प्रयास में प्राप्त की। नसीराबाद की ही गरिमा खोतवानी भी चौथे प्रयास में सफल रही। जयपुर की शिवानी अग्रवाल भी दूसरे प्रयास में सीए बनी है। जयपुर की स्वाति गोयल ने तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की है। जयपुर की नेहा खानवानी बनी ऑल इंडिया टॉपर
सितंबर 2025 में हुई इंटरमीडिएट परीक्षा में जयपुर की नेहा खानवानी ने ऑल इंडिया टॉपर किया है। खानवानी ने 600 में से 505 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया में 1st रैंक हासिल की है। उन्होंने ग्रुप-I में 244 और ग्रुप-II में 261 अंक हासिल किए। नेहा ने दोनों ग्रुप में एक साथ परीक्षा दी थी और डिस्टिंक्शन के साथ सफलता हासिल की, जो उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है। ——————- ये खबरें भी पढ़िए जयपुर की नेहा खानवानी बनीं ऑल इंडिया टॉपर:ICAI इंटरमीडिएट परीक्षा में हासिल की 1st रैंक, 600 में से कुल 505 अंक प्राप्त किए सोमवार को द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से सितंबर 2025 में हुई इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में जयपुर की की नेहा खानवानी ने ऑल इंडिया टॉपर किया है। खानवानी ने ऑल इंडिया में 1st रैंक हासिल की है।(पूरी खबर पढ़ें) ICAI का रिजल्ट जारी,अंश मित्तल पहले प्रयास में बने सीए:दोनों ग्रुप में 5 स्टूडेंट्स पास हुए, ग्रुप वन में 26- ग्रुप टू में 16 स्टूडेंट्स इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया यानी ICAI ने सितंबर सेशन के फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित कर दिए। इसमें अजमेर से भी कई होनहारों ने सफलता हासिल की। ICAI ने निर्धारित समय से पहले रिजल्ट जारी किए हैं।(पूरी खबर पढ़ें)
