विमेंस वर्ल्ड कप में भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच आज फाइनल मैच खेला जा रहा है। इस मैच में अलवर की आस्था अग्रवाल ने टॉस कराया। जो गूगल कंपनी के गूगल-पे की मार्केटिंग मैनेजर हैं। आस्था की कंपनी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप की स्पॉन्सर है। इस कारण आस्था को टूर्नामेंट की पूरी जिम्मेदारी दी गई। आस्था ने ही कंपनी को महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में स्पॉन्सरशिप करने का आइडिया दिया था। फिर कंपनी ने पूरी जिम्मेदारी उन्हीं को दे दी। गूगल के वाइस प्रेसिडेंट ने एक दिन पहले ही आस्था को मैसेज भेजकर बताया था कि आपको फाइनल मैच में टॉस कराना है। आस्था अलवर के स्कीम दो निवासी बिजनेसमैन रवि अग्रवाल की बेटी हैं। रविवार को टॉस के दौरान अलवर में आस्था के घर पर उनकी मां ऊषा अग्रवाल, पिता रवि अग्रवाल, भाई मधुर अग्रवाल, भाभी वेनू अग्रवाल और भतीजे मनन से दैनिक भास्कर की टीम ने बातचीत की। परिवार बोला- पूरी फैमिली को गर्व है
आस्था के भाई मधुर अग्रवाल ने कहा- आस्था IIT रुड़की से पढ़ी है। इसके बाद आईएसबी हैदराबाद, मैकेंजी के बाद गूगल में बड़ी जिम्मेदारी निभाई, पूरी फैमिली को गर्व है। पिता रवि अग्रवाल ने कहा- अलवर की बेटी ने वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में टॉस कराया। पूरे देश को मैसेज दिया कि आस्था ने बड़ा काम किया है। आस्था बास्केटबाल की खिलाड़ी रही है। पढ़ने में हमेशा मेरिट आती रही। अब महिला क्रिकेट से छात्राओं के सामने बड़ी अपॉरच्युनिटी आ गई है। आस्था की मां ने कहा- बहुत खुशी है। वहीं, भाभी ने बताया कि आस्था अपने काम के प्रति हमेशा गंभीर रही हैं। उनको काम के प्रति समर्पित देखा है। उनकी मेहनत रंग लाई है। आस्था के भतीजे दिनभर क्रिकेट खेलते हैं। कहा कि बुआ पर गर्व है। उनसे प्रेरित होकर एक दिन अच्छा करके दिखाऊंगा। आस्था के पति सिंगापुर बेस कंपनी में आस्था के पति राहुल शाह सिंगापुर बेस एस्पायर कंपनी में बतौर सीनियर मैनेजर स्ट्रेटजी एंड ऑपरेशन हैं। जो सिंगापुर बेस फाइनेंस एंड टेक्नॉलॉजी आधारित कंपनी है। फिलहाल दोनों चेन्नई में रहते हैं। राहुल शाह मूल रूप से सिरोही के रहने वाले हैं। आस्था अग्रवाल के पिता रवि अग्रवाल, मां ऊषा, भाई मधुर व भाभी वेनू हैं। आस्था के एक बेटा है।
