नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। यहां नीरजा मोदी स्कूल में छत से गिरने से 4th क्लास की छात्रा की मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें 1. नीरजा मोदी स्कूल की 4th फ्लोर से छात्रा गिरी, मौत
जयपुर में नीरजा मोदी स्कूल में 4th फ्लोर से गिरी छात्रा अमायरा (9) पुत्री विजय कुमार की मौत हो गई है। वह चौथी क्लास में पढ़ती थी। जानकारी के मुताबिक झाड़ियों में गिरने पर उसका सिर दीवार से टकराया। स्कूल प्रशासन ने मौके की सफाई कर सबूत मिटा दिए। पूरी खबर पढ़ें 2. राजस्थान में स्लीपर बसें बंद, 6 गुना ज्यादा किराया वसूल रहे
राजस्थान में परिवहन विभाग की कार्रवाई के विरोध में 8000 स्लीपर बसों का संचालन बंद हो गया है। इसके कारण लाखों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, हड़ताल के ऐलान के बीच कुछ बसें चल रही हैं, जिनके ऑपरेटर्स यात्रियों से 6 गुना ज्यादा किराया वसूल रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 3. जयपुर में सेना की महिला मेजर से रेप
जयपुर में महिला मेजर ने परिचित युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया है। मेजर का कहना है- आरोपी ने शादी का झांसा देकर रेप किया। विश्वास दिलाने के लिए सगाई कर जल्द शादी करने का आश्वासन भी दिया। जयपुर कमिश्नरेट के पुलिस स्टेशन में पीड़ित महिला मेजर की शिकायत पर FIR दर्ज की है। पूरी खबर पढ़ें 4. गहलोत बोले- भजनलाल पंडित हैं, कल की चिंता करते हैं
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा- हमारे मुख्यमंत्री भजनलाल पंडित हैं। वे कल की चिंता करते हैं। हम उनको कहते हैं, आप कल की चिंता मत करो, ऑथोरिटी से राज करो। पहली बार एमएलए बने और मुख्यमंत्री बन गए तो उनको तो पूरी ऑथोरिटी के साथ राज करना चाहिए। आप सुशासन दे पाओगे। पूरी खबर पढ़ें 5. ट्रॉले ने टेम्पो को मारी टक्कर, 4 की मौत
फलोदी-बीकानेर नेशनल हाईवे-11 पर सड़क किनारे खड़े टेम्पो को ट्रॉले ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दंपती समेत 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। ड्राइवर को छोड़कर सभी मृतक और घायल मध्य प्रदेश के रतलाम के रहने वाले हैं। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. सांड ने ज्वेलर को सींगों से उठाकर पटका
सिरोही में ज्वेलर को सांड ने सींगों से उठाकर पटक दिया। ज्वेलर घर से दुकान जा रहे थे। रास्ते में अचानक सांड ने पीछे से हमला कर दिया। सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सांड को भगाया। उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। पूरी खबर पढ़ें 7. राजस्थान में डेंगू से 5 साल के मासूम की मौत
श्रीगंगानगर में डेंगू से 5 साल के बच्चे की मौत हो गई। उसका इलाज प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा था। संक्रमण उसके दिमाग, लिवर और किडनी तक पहुंच गया था। इससे उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। जिले में 23 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच डेंगू से 3 जानें जा चुकी हैं। पूरी खबर पढ़ें 8. टायर फटने पर वैन से टकराई बोलेरो, 2 की मौत
कोटा में एक प्राइवेट स्कूल की वैन टायर फटने के कारण बोलेरो से टकराकर पलट गई। हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा बच्चे गंभीर घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि कुछ बच्चे वैन के अंदर ही फंस गए, जबकि कुछ वैन से 10 फीट दूर जाकर गिरे। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. पुष्कर मेले में घोड़े-घोड़ियों ने किया नागिन डांस
अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले-2025 में हॉर्स डांस कॉम्पिटिशन आयोजित हुआ, जिसमें ढोल की थाप पर घोड़े-घोड़ियों ने नागिन ,चांग, जेसीबी करतब और पाकिस्तानी स्टेप्स कर दर्शकों का मनोरंजन किया गया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास 10. 850 पदों को लिए 2 नवंबर को VDO भर्ती परीक्षा
राजस्थान में 2 नवंबर को 850 पदों पर VDO भर्ती परीक्षा आयोजित होगी। इसके लिए 5 लाख 40 हजार कैंडिडेट ने अप्लाई किया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पहली बार परीक्षा एक ही पारी में आयोजित करने का फैसला लिया है। साथ ही सेंटर को भी ड्रेस कोड के लिए गाइडलाइन जारी की है।