धौलपुर के बसेड़ी में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में निकाय चुनाव की रणनीति पर मंथन करते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और एकजुट होकर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का मंत्र दिया गया। कार्यक्रम में निकाय चुनाव प्रभारी भौंरू सिंह जादौन, बाड़ी के पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा, करौली भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश राजोरिया, बसेड़ी की पूर्व विधायक रानी कोली और भाजपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। घर-घर पहुंचाएं सरकार की योजनाएं निकाय चुनाव प्रभारी भौंरू सिंह जादौन ने कहा कि चुनाव में पार्टी की जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत पर निर्भर करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक वार्ड में सक्रिय होकर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन की जमीनी पकड़ मजबूत करने और मतदाताओं से सीधा संवाद बढ़ाने पर जोर दिया। मतभेद भुलाकर एकजुट होने का संदेश बाड़ी के पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और सामूहिक प्रयास से ही चुनाव में बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। संगठन और अनुशासन को बताया जीत का आधार विशिष्ट अतिथि करौली के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश राजोरिया और बसेड़ी की पूर्व विधायक रानी कोली ने संगठन की मजबूती और अनुशासन को चुनावी सफलता का आधार बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने की बात कही। सर्वसमाज के विकास का दावा भाजपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने कहा कि भाजपा ने हमेशा सर्वसमाज के विकास और सम्मान के लिए काम किया है। उन्होंने दावा किया कि समाज का हर वर्ग पार्टी के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसी विश्वास को चुनावी अभियान में मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। बसेड़ी में भाजपा बोर्ड बनाने का संकल्प निकाय संयोजक बृजराज सिंह परमार ने बसेड़ी निकाय में भाजपा का बोर्ड बनाने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता समर्पित भाव से काम करेगा और संगठन की चुनावी रणनीति को धरातल पर प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा। कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद कार्यक्रम में एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष बनवारी लाल जाटव, लोकेंद्र सिंह परमार, भानूप्रताप सिंह परमार, धीरेंद्र सिंह इन्देपुरा, छितरिया लाल जाटव, रामलखन परमार, ओमकार कटारा, कवेन्द्र सिंह परमार, सुरेश शर्मा, सुरेश बाबा, महेन्द्र कोली, राघवेंद्र जाटव, दर्शन लाल गोयल, देवेश शर्मा, चरण सिंह कुशवाह, मनोज पहाड़िया, मनोज परमार, पीयूष शर्मा, भीकम कोली, प्रदीप महेरे, जयपाल गुर्जर, प्रेम सिंह, सुखराम परमार, बंगाली सिंह, लोकेंद्र सिंह घड़ी, हेमंत चौधरी, सत्यपाल गुर्जर, राजेश चौधरी, कल्लू खां और गौरव कृष्ण परमार (बुल्टी) सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। मंच का संचालन मंडल महामंत्री कवेन्द्र सिंह परमार ने किया। कार्यक्रम के समापन पर मंडल अध्यक्ष भैरों सिंह परमार ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।
