किशनगढ़बास में नगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस ने पार्टी की ओर से पार्षद पद के दावेदारों से बायोडाटा लिए गए। इस दौरान ऑनलाइन आवेदन की रसीदें भी जमा कराई गईं। विधायक के निजी सहायक सुनील कांत गोल्डी ने बताया कि सोमवार को किशनगढ़बास और कोटकासिम में कांग्रेस से टिकट के इच्छुक उम्मीदवारों के आवेदन और बायोडाटा लिए गए। इस दौरान विधानसभा प्रभारी देव कसाना और विधायक दीपचंद खैरिया भी मौजूद रहे। विधायक दीपचंद खैरिया ने कहा कि प्राप्त सभी बायोडाटा के आधार पर संबंधित वार्डों में गोपनीय सर्वे कराया जाएगा। सर्वे में जिस दावेदार का नाम सबसे ऊपर रहेगा, पार्टी उसी को टिकट देगी। एक वार्ड में कई दावेदार, टिकट एक को ही विधानसभा प्रभारी देव कसाना ने कहा कि कई वार्डों से अलग-अलग दावेदारों के बायोडाटा मिले हैं। हालांकि प्रत्येक वार्ड में टिकट केवल एक उम्मीदवार को ही दिया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि टिकट किसी को भी मिले, पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर अधिकृत प्रत्याशी के साथ चुनाव में काम करें। तीन नेताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता कार्यक्रम के दौरान देवकीनंदन गुप्ता, सतीश जांगिड़, विजय यादव और राजू शर्मा ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत किया। ये रहे मौजूद कार्यक्रम में प्रधान बद्री प्रसाद सुमन, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप पाटिल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष संस्कार अग्रवाल, उमेश यादव, धीरूभाई, पूर्व सरपंच प्रकाश चंद, पूर्व सरपंच अजय चौधरी, सुल्तान यादव, कमल सिंह, थावर सिंह, बुधराम जांगिड़, त्रिभुवन शर्मा, पार्षद सुनील सांवरिया, पार्षद नितिन यादव, जतिन लालवानी, पूर्व सरपंच बाबूलाल सैनी, सुभाष सैनी, अभय यादव, संदीप अग्रवाल, राजेंद्र सिंघल, उमाशंकर शर्मा, अर्जुन ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।