वाराणसी में 22 साल की श्रेया उपाध्याय की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. शुरुआती जांच में मामला प्रेमी का सिरफिरा कदम माना जा रहा था, लेकिन जांच में दो दोस्तों की साजिश सामने आई. पुलिस के मुताबिक, हत्या के लिए 22 लाख रुपये का लालच दिया गया था. मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार हुआ, जबकि मुख्य आरोपी फरार है.
