मध्यप्रदेश से मजदूरी कर लौट रहे युवक की ट्रैक्टर मशीन पलटने से मौत हो गई। डेढ़ महीने पहले ही उसके घर में बेटी का जन्म हुआ था। घटना मध्यप्रदेश के भावगढ़ थाना क्षेत्र की राजस्थान सीमा का है। भावगढ़ थाना एएसआई जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शनिवार शाम 6 बजे राजस्थान सीमा पर एक ट्रैक्टर की मशीन पलट गई। हादसे में एक युवक उसके नीचे दब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। शव को प्रतापगढ़ जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। मृतक की पहचान राधेश्याम मीणा (20) पुत्र लालूराम मीणा निवासी अरनोद के रूप में हुई। बेकाबू होकर पलटी ट्रैक्टर मशीन पुलिस ने बताया- रविवार को पिता लालूराम मीणा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पिता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि राधेश्याम पिछले 2 साल से मजदूरी कर रहा है। वह मध्यप्रदेश के नंदावता गांव में मकान निर्माण के काम में छत भराई कर रहा था। शनिवार शाम को काम खत्म करने के बाद पर ट्रैक्टर मशीन से वापस अरनोद लौट रहा था। भावगढ़ थाना क्षेत्र में मध्यप्रदेश-राजस्थान सीमा के पास ट्रैक्टर मशीन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे राधेश्याम उसके नीचे दब गया। अस्पताल में मृत घोषित किया हादसे के बाद साथी मजदूर और परिजन राधेश्याम को तत्काल प्रतागढ़ जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर भावगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। डेढ़ महीने पहले बेटी का जन्म हुआ था पिता लालूराम मीणा ने बताया कि राधेश्याम शादीशुदा था। उसकी डेढ़ महीने की बेटी है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का लालन पालन करता था। …. यह खबर भी पढें थ्रेसर में फंसा युवक, सिर समेत आधा शरीर हुआ टुकड़े-टुकड़े:शव के टुकड़े बटोरने में लगे दो घंटे, गेहूं की फसल निकालते समय बैलेंस बिगड़ा झुंझुनूं में थ्रेसर मशीन में फंसने से युवक की मौत हो गई। सिर समेत आधा शरीर कई टुकड़ों में बंट गया। युवक के थ्रेशर में फंसते ही लोगों ने दौड़कर ट्रैक्टर को बंद किया। तब तक युवक का आधा शरीर मशीन के अंदर जा चुका था। (पढ़ें पूरी खबर)
