बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ थाना इलाके में रविवार को बस और बोलेरो में आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में बुआ-भतीजी समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा दोपहर करीब 3 बजे नेशनल हाईवे-11 (बीकानेर से जयपुर) पर हुआ। बस बीकानेर से जयपुर जा रही थी, जबकि बोलेरो श्रीडूंगरगढ़ की तरफ से आ रही थी। सभी घायल बोलेरो में सवार थे, जिन्हें पीबीएम हॉस्पिटल रेफर किया गया है। देखिए- भीषण हादसे की 2 तस्वीरें थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया- बोलेरो सवार एक परिवार के लोग तौलियासर भैरूजी के दर्शन कर नापासर के गुंसाईसर लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर बस से भिड़ंत हो गई। बोलेरो ड्राइवर दानीराम (45) के साथ ही गाड़ी में बैठी मेघा (16) और उसकी भतीजी शिवांगी (5) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बोलेरो सवार 8 अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। घायलों में 2 की पहचान अमिता और निधि के रूप में हुई है, जबकि 2 साल के बच्चे समेत अन्य घायलों की पहचान करने की जा रही है। ये खबर भी पढ़ें उदयपुर में तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी,पति-पत्नी की मौत:गाड़ी के अंदर ही फंसे रह गए शव, एक साल पहले हुई थी शादी
उदयपुर में गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार हाईवे पर आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार का आगे का पूरा हिस्सा चकनाचूर हो गया। (पूरी खबर पढ़ें)

You missed