नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET)-UG 2026 री-एग्जाम में रविवार को सेंटर के अंदर मोबाइल से चीटिंग करने वाली छात्रा को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने छात्रा को जेल (ज्यूडिशियल कस्टडी) भेज दिया है। कोर्ट में पेशी के बाद छात्रा चेहरा छुपाते हुए बाहर निकली। वहीं, पुलिस ने मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर यह स्पष्ट होगा कि मोबाइल का इस्तेमाल केवल जवाब खोजने के लिए किया गया था या प्रश्नपत्र की जानकारी किसी अन्य व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास भी हुआ था। यदि जांच में परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों के इस्तेमाल की पुष्टि होती है तो संबंधित छात्रा के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। इस कानून के तहत दोष सिद्ध होने पर पांच साल तक के कारावास और 10 लाख रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान है। दरअसल, बिंदायका स्थित परीक्षा केंद्र में रविवार को क छात्रा को एग्जाम देने के दौरान मोबाइल से चीटिंग की कोशिश करते पकड़ा गया था। एग्जाम हॉल में मौजूद टीचर को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं तो उन्होंने उसे पकड़ लिया। उसके पास मोबाइल मिला। छात्रा ने मोबाइल को अंडरगारमेंट्स में शर्ट के बटन के नीचे छुपाया था। आरोपी छात्र हिमांशी तिवाड़ी (22 साल) प्रेम नगर गुर्जर की थड़ी की रहने वाली है। छात्रा ने कहा- एआई की मदद से जवाब देखने के लिए मोबाइल लेकर आई पुलिस पूछताछ में छात्रा ने बताया- वह परीक्षा के दौरान एआई की मदद से सवालों के जवाब खोजने के लिए मोबाइल लेकर आई थी। परीक्षा केंद्र पर मौजूद अधिकारियों ने मोबाइल जब्त कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, परीक्षा समाप्त होने से करीब 15 मिनट पहले छात्रा के पास मिले मोबाइल में नीट के प्रश्नपत्र की तस्वीरें भी मिली हैं। परीक्षा केंद्र के आसपास जैमर सक्रिय होने के कारण वह तस्वीरें और अन्य जानकारी बाहर नहीं भेज सकी। मेटल डिटेक्टर जांच के दौरान गुमराह किया प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रवेश के दौरान दो बार मेटल डिटेक्टर से अलर्ट मिला था। पूछताछ में छात्रा ने सुरक्षा कर्मियों को बताया कि अलर्ट अंडरगारमेंट्स में लगे हुक के कारण आ रहा है, जिसके बाद उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश दे दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छात्रा के अलावा केंद्र के अधीक्षक और परीक्षा ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों से भी देर रात तक पूछताछ की। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सुरक्षा जांच के बावजूद मोबाइल परीक्षा कक्ष तक कैसे पहुंचा। ये भी पढ़ें… री-NEET;मोबाइल से चीटिंग करती छात्रा को पकड़ा:सीकर में 25 मिनट देरी से खुला गेट, परिजनों का हंगामा; अजमेर में बुर्का पहनकर आई स्टूडेंट को एंट्री से रोका नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET)-UG 2026 री-एग्जाम रविवार को राजस्थान के 25 शहरों में हुआ। परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक हुई। सुबह 11 से दोपहर 1:30 बजे तक स्टूडेंट्स को कड़ी जांच के बाद एग्जाम सेंटर पर एंट्री दी गई। प्रदेश के 577 सेंटर्स पर 2.09 लाख स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे। (पूरी खबर पढ़ें)

You missed