जोधपुर में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अनीता बिश्नोई को ट्रोल करने वाला एक आरोपी शातिर तस्कर निकला। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), नीमच की टीम ने 20 जून को दौसा में आगरा-जयपुर हाईवे पर स्थित सिकंदरा टोल प्लाजा के पास से मालाराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया था। मालाराम के पास से झारखंड नंबर की एक क्रेटा कार मिली, जिसमें तीन बोरों में 115 किलो 160 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। इसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपए बताई गई है। अफीम की गंध बाहर न आए, इसके लिए शातिर तस्कर ने उस पर इत्र और परफ्यूम का छिड़काव कर रखा था। मालाराम खुद भी सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर है। उसने ‘लॉजिक बाबा’ नाम से फेसबुक पेज बना रखा है, जिस पर 65 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह अनीता को ट्रोल करने वालों में शामिल है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इन्फ्लूएंसर अनीता बिश्नोई ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा- ‘जहां उसकी जगह थी, वहां चला गया और तीन बाकी हैं।’ आरोपी को जोधपुर लेकर आएगी पुलिस बनाड़ थानाधिकारी लेखराज सियाग ने बताया- अनीता बिश्नोई को ट्रोल करने वाले आरोपी मालाराम बिश्नोई को CBN टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में पकड़ा है। बनाड़ थाना पुलिस जल्द ही उसे प्रोडक्शन वारंट पर जोधपुर लेकर आएगी। मालाराम के खिलाफ बनाड़ थाने में अनीता के पति दीनाराम ने इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करवाया था। अनीता के पति ने मालाराम पर सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणियां करने और परेशान करने का आरोप लगाया है। ट्रोलिंग से परेशान होकर पीया था जहर अनीता बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से परेशान होकर 3 जून को जहर पी लिया था। इसके बाद गंभीर हालत में उन्हें मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। करीब 17 दिन बाद 20 जून को उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई थी। FIR में पति ने लगाए ये 4 गंभीर आरोप ‘कपड़े छोटे हो गए…’ वीडियो पर किए थे गंदे कमेंट्स : अनीता के पति दीनाराम ने बताया था कि अनीता इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर राजस्थानी संस्कृति व सामाजिक विषयों से जुड़े वीडियो बनाती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने ‘कपड़े हो गए छोटे…’ विषय पर एक वीडियो अपलोड किया था। इसके बाद से ही ‘वी मालाराम’ और ‘लॉजिक बाबा’ ID से बेहद गंदे, अभद्र और धमकी भरे कमेंट्स आने शुरू हो गए। निजी जिंदगी का सोशल मीडिया पर गलत प्रचार : आरोप है कि ‘वी मालाराम’ ID के जरिए अनीता की पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातों को तोड़-मरोड़कर सोशल मीडिया पर फैलाया गया। इस चौतरफा ट्रोलिंग की वजह से अनीता डिप्रेशन में चली गईं और उन्होंने बातचीत करना बंद कर दिया। ब्लॉक करने पर बढ़ाई रंजिश, बनाए बदनाम करने वाले वीडियो: पति के अनुसार- आरोपी पिछले 3 साल से अनीता को परेशान कर रहा था। जब अनीता ने तंग आकर उसे ब्लॉक लिस्ट में डाल दिया तो वह और भड़क गया। उसने फेसबुक पर खुद के वीडियो बनाकर अनीता के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की। बदनामी के डर और सदमे में उठाया यह कदम: आरोपी के वीडियो वायरल होने के बाद समाज और जान-पहचान के लोग दीनाराम को टोकने लगे कि ‘मालाराम तुम्हारी पत्नी के बारे में गलत बोल रहा है।’ जब यह बात अनीता तक पहुंची तो वह लोक-लाज और मानसिक प्रताड़ना का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाईं और उन्होंने जहर पी लिया। … विवाद से जुड़ी ये 3 खबरें भी पढ़िए… 1. जहर पीने वाली इन्फ्लूएंसर बोलीं-थूका हुआ भी चाट लेते हैं:जो सांप बनकर डस न सके, वे कुत्ता बनकर काट लेते हैं; 17-दिन हॉस्पिटल में रहीं जोधपुर में ट्रोलिंग से परेशान होकर जहर पीने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अनीता बिश्नोई (32) ने कहा- जो सांप बनकर डस न सके, वे कुत्ता बनकर काट लेते हैं। क्या कहूं आपके लिए… जो थूका हुआ भी चाट लेते हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 2. दौसा में लग्जरी कार से पकड़ी 5 करोड़ की अफीम:गुवाहाटी से जोधपुर ले जा रहा था तस्कर; 115 किलो अफीम बरामद, 2 दिन का रिमांड केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) नीमच ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से 115.160 किलोग्राम अफीम बरामद की है। पकड़े गए अवैध मादक पदार्थ की मार्केट कीमत करीब 5 करोड रुपए बताई जा रही है। मामले में सीबीएन ने एक तस्कर मालाराम विश्नोई निवासी फलोदी को गिरफ्तार किया गया है। (पढ़ें पूरी खबर ) 3. ट्रोलिंग से परेशान इन्फ्लूएंसर ने पी लिया जहर:सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- आपकी बहन इस दुनिया में नहीं दिखेगी जोधपुर में सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से परेशान होकर महिला इन्फ्लूएंसर अनीता बिश्नोई (32) ने घर में जहर पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें तुरंत मथुरादास माथुर (MDM) हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। (पढ़ें पूरी खबर)

You missed