बाड़मेर में 13 महीने की बेटी के साथ मां ने टांके(टैंक) में कूदकर सुसाइड कर लिया। मां ने पहले मासूम को फेंका, फिर खुद भी कूद गई। घटना के समय ससुर और पति घर में सो रहे थे, जिन्हें करीब 3 घंटे बाद घटना का पता चला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को हॉस्पिटल में रखवाया। घटना चौहटन थाना क्षेत्र के बूठ राठौड़न गांव में शुक्रवार की सुबह हुई। चौहटन डीएसपी जेठाराम ने बताया कि महिला और उसकी मासूम बेटी की मौत हुई है। प्रारंभिक जांच में सुसाइड करने का मामला है। आशंका है कि पहले बेटी को फेंका गया, फिर मां भी कूद गई। परिजनों ने मर्ग दर्ज करवाई है। ढाई साल पहले हुई थी शादी
महिला के जेठ अमोलक राम ने बताया- धुड़ी (23) की तेजाराम से करीब ढ़ाई साल पहले शादी हुई थी। गुरुवार की रात को महिला परिवार के साथ खाना खाकर सोई थी। शुक्रवार की सुबह महिला उठी और आशंका है करीब साढ़े 5 बजे महिला अपनी 13 महीने की बेटी को लेकर टांके में कूद गई। घटना के समय ससुर और पति घर पर ही मौजूद थे। दोनों ने मां- बेटी के घर पर नहीं मिलने पर तलाश किया। करीब साढ़े 9 बजे घर में बने टांके में देखने पर दोनों की लाश तैर रही थी। चौहटन थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को बाहर निकाला और जांच के बाद चौहटन हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। महिला का पीहर पक्ष भी मौके पर पहुंचा। हालांकि मामले में मर्ग दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। महिला का पति देवेंद्र ट्रैक्टर चलाता है और ड्राइवर का काम भी करता है। महिला की शादी जनवरी, 2024 में हुई थी। पीहर भी चौहटन थाना क्षेत्र में ही है। बाड़मेर से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… करंट लगने से वेटरनरी डॉक्टर की मौत:डेढ़ महीने पहले हुआ था प्रमोशन, ट्रक पर चढ़ते समय बिजली की लाइन से टच हुए बाड़मेर में प्लॉट की चारदीवारी करवाने के दौरान सीनियर वेटरनरी डॉक्टर की करंट लगने से मौत हो गई। वे रोड़ी का ट्रक खाली करवा रहे थे। पूरी खबर पढ़िए
