जोधपुर में SR हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में बुधवार शाम करीब 5.30 बजे आग लग गई। फैक्ट्री में रखे केमिकल के ड्रमों से आग तेजी से फैल गई। इस दौरान केमिकल के ड्रमों में विस्फोट होते रहे। घटना के समय फैक्ट्री पर ताला लगा हुआ था। आग लगने की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी फैक्ट्री में लगी आग बुझा रहे थे। इसी दौरान छत से एक पत्थर केमिकल ड्रम पर आकर गिरा और ब्लास्ट हो गया, जिसके कारण 14 फायर ब्रिगेड कर्मचारी झुलस गए। सभी कर्मचारियों को एम्स ले जाया गया, 2 घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया। एम्स में बर्न यूनिट नहीं होने के चलते 12 घायलों को प्राथमिक इलाज देकर महात्मा गांधी अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर कलेक्टर आलोक रंजन और कमिश्नर अंशुमन भोमिया हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों की जानकारी ली। देखें हादसे और घायलों के PHOTOS आग बुझाने के लिए पहुंची 10 दमकलें, 14 कर्मचारी झुलसे नगर निगम के चीफ फायर ऑफिसर जलज घसिया ने बताया- हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में आग लग गई थी। सूचना मिलने के बाद अलग-अलग स्टेशन से 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किया। फैक्ट्री में रखे केमिकल ड्रम में विस्फोट हो रहे थे। इसके चलते आग पर काबू पाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसी दौरान केमिकल ड्रम में विस्फोट हुआ और फायर ब्रिगेड के 14 कर्मचारी झुलस गए। 4 घायलों की हालत गंभीर, अलग से ICU बनाया जोधपुर पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने बताया- हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में ज्वलनशील केमिकल और थीनर यूज हो रहा था। फैक्ट्री किसकी थी और केमिकल को कैसे स्टोर किया जा रहा था। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। फैक्ट्री में आग बुझाने के लिए 35 लोगों का स्टाफ पहुंचा था। इनमें से 14 लोग झुलस गए। 4 घायलों की हालत गंभीर है। इसके लिए डॉक्टर्स की टीम ने अलग से आईसीयू बनाया है। आसपास के लोगों को हटाया बासनी थाना अधिकारी नितिन दवे ने बताया- हादसे में फायर ब्रिगेड कर्मचारी प्रवीण, दुर्गेश, प्रेम, प्रवीण कुमार, कुणाल, विनय पुरोहित, आशिफ खान, जोगाराम, प्रीतम, सुरेंद्र, प्रकाश, मो. हनीफ, अविनाश हर्ष झुलस गए। केमिकल के ड्रमों में विस्फोट होने के कारण आस-पास रहने वाले लोगों को मौके से हटाया गया। छत का पत्थर केमिकल ड्रम पर गिरा और ब्लास्ट हो गया फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बताया- एक ड्रम में आग लग रही थी। कर्मचारी उसे बुझा रहे थे। इसी दौरान बिल्डिंग की छत से एक पत्थर ड्रम पर आकर गिर गया और ब्लास्ट हो गया। इससे साथी कर्मचारी घायल हो गए।
यह खबर भी पढ़ें… जयपुर के मर्सिडीज वर्कशॉप में भीषण आग:8 कारें जलीं; 50 से ज्यादा खड़ी थीं शोरूम में, 10 फायर ब्रिगेड ने 2 घंटे में पाया काबू जयपुर में सांगानेर सदर थाना इलाके के सीतापुरा स्थित बालाजी मार्केट में मर्सिडीज कंपनी के वर्कशॉप में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि वर्कशॉप में खड़ी करीब 8 कार, एसेसरीज और महंगे पार्ट्स जलकर खाक हो गए। आग का धुआं करीब 5 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था। (पूरी खबर पढ़ें)
पल-पल का अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…