पाली में संविदा पर लगे नर्सिंगकर्मियों को हटाने को लेकर ड्रामा जारी है। पहले 01 जून को 35 नर्स ग्रेड को हटाने का आदेश मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ दिलीप सिंह ने जारी किया। ऐसे में बांगड़ हॉस्पिटल में 02 जून को नर्सिंगकर्मी धरने पर बैठे गए। ऐसे में 02 जून को प्रिंसिपल ने फिर से एक आदेश जारी किया। जिसमें 01 जून को 35 नर्स ग्रेड को हटाने के आदेश को निरस्त किया। फिर शाम को एक और आदेश जारी किया। जिसमें लिखा कि पन्नाधाय सिक्योरिटी सर्विसेज उदयपुर के जरिए लगे 34 नर्सिंग ऑफिसर की 01 जून की दोपहर बाद पदमुक्त किया जाता है। ऐसे में उन्हें साइन करवाकर ड्यूटी पर नहीं लिया जा रहा। बुधवार को भी नर्सिंगकर्मी धरने पर बैठे और फिर मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल को अपनी समस्या के समाधान को लेकर ज्ञापन दिया। फिलहाल उनका धरना जारी है। इसके साथ ही उनके साथ धरने पर बैठने वाले दूसरे नर्सिंगकर्मियों को भी पाबंद किया।
बता दे कि बांगड़ हॉस्पिटल और नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर में कार्यरत नर्सिंगकर्मी साल 2022 तो कोई साल 2023 से कार्यरत है। जिन्हें सैलेरी भी महज आठ हजार के करीब मिलती है। स्थाई होने की आश में इन्होंने नौकरी करना जारी रखा लेकिन अब परीक्षा के जरिए नए नर्सिंगकर्मियों को लिया गया है। ऐसे में पहले से संविदा पर लगे नर्सिंगकर्मियों की सेवा समाप्त की जा रही है।