दौसा जिले के बांदीकुई से विधायक भागचंद टांकड़ा ने अवैध खनन परिवहन से होने वाली मौतों को लेकर ग्रामीणों को खरी-खरी सुनाई है। थाने में रिपोर्ट नहीं देने को लेकर विधायक ने नाराजगी जताई। विधायक ने कहा- “आप हर रोज आदमी मरवाते रहना। रिपोर्ट दर्ज मत करवाना। माफियाओं से पैसे लेते रहना।” बांदीकुई विधायक भागचंद टांकड़ा बुधावर दोपहर 2 बजे क्षेत्र के मुही गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में क्लासरूम के उद्धाटन समारोह में पहुंचे थे। विधायक बोले-आदमी की मौत हो गई, आपने रिपोर्ट तक नहीं दी इस दौरान विधायक ने कहा- तहसीलदार और पुलिस प्रशासन दोनों यहीं पर हैं। खनन पर पूरी तरह से रोक है। कुछ दिन पहले एक ट्रैक्टर से एक आदमी की मौत हो गई। उसकी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं कराई। क्यों नहीं हुई ?..आप हर रोज आदमी मरवाते रहना, रिपोर्ट दर्ज मत करवाओ और भू माफियाओं और खनन माफियाओं से पैसे लेते रहना। आपने प्रशासन तक को एप्लीकेशन तक नहीं दी। अगर आप लोगों का जमीर ही मर गया है, तो उसका इलाज मेरे पास नहीं है। आपने अपना आदमी खो दिया और पैसे के लिए रिपोर्ट तक दर्ज नहीं कराई। तहसीलदार को कहा- पुलिस जाप्ता चाहिए तो ले लो कार्यक्रम में विधायक ने अवैध खनन और परिवहन को लेकर नाराजगी जताई। इस दौरान भागचंद टांकड़ा ने बसवा तहसीलदार अन्नु शर्मा को सख्त कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। साथ ही कहा-आपके जो भी अधिकारी लगे हुए हैं, उन्हें पाबंद करो। इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध खनन नहीं होना चाहिए। यदि पुलिस जाप्ते की जरूरत हो तो ले लो। …. यह खबर भी पढ़ें पूर्व भाजपा सांसद ने मुस्लिम महिलाओं से कंबल वापस लिए:जौनापुरिया बोले-जो मोदी को गाली देता है, उसे ये लेने का हक नहीं टोंक के पूर्व बीजेपी सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने कंबल वितरण कार्यक्रम में मुस्लिम महिलाओं से कंबल वापस ले लिए। जौनापुरिया ने कहा-‘जो मोदी को गाली देता है, उसे ये कंबल लेने का हक ही नहीं है। (पढ़ें पूरी खबर)
