मोगा के निहाल सिंह वाला कस्बे में एक घर से सोना, नकदी और कपड़े चोरी होने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस संबंध में शिकायतकर्ता मुकुलवंत कौर की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। मुकुलवंत कौर, जो वर्तमान में निहाल सिंह वाला में रह रही हैं, रामगढ़ भुल्लर (जगराओं) की निवासी हैं। मुकुलवंत कौर ने पुलिस को बताया कि 20 मार्च 2026 को वह अपने परिवार के साथ घर को ताला लगाकर अपने ससुराल रामगढ़ भुल्लर (जगराओं) गई थीं। जब वह निहाल सिंह वाला स्थित अपने घर लौटीं, तो उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर जाने पर कमरे में रखी अलमारी का ताला भी टूटा मिला। 19 हजार रुपए कैश भी चोरी अलमारी की जांच करने पर पता चला कि उसमें से सोने के गहने, जिनमें कानों की बालियां और टॉप्स शामिल थे, गायब थे। इसके अतिरिक्त, अलमारी में रखे 18 से 19 हजार रुपये की नकदी भी चोरी हो गई थी। मुकुलवंत कौर ने यह भी बताया कि उनके बैग से ग्राहकों के सिलाई के लिए आए लगभग 15 से 20 सूट भी गायब थे। मुकुलवंत कौर ने अपनी शिकायत में जसविंदर सिंह उर्फ भोला धालीवाल निवासी मद्धेके पर चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।