फाजिल्का जिले के जलालाबाद में सीएम भगवंत मान का विरोध करने के लिए किसान पहुंच गए। किसानों का आरोप है कि वह अपनी मांगों को लेकर लगातार सीएम से मिलने की गुहार लगा रहे हैं । पांच बार उन्हें मीटिंग का समय देने के बाद भी उनसे मीटिंग नहीं की गई । जिसके चलते वह सीएम से सवाल करने के लिए आज जलालाबाद पहुंचे हैं । इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोक लिया और आगे नहीं जाने दिया जा रहा । इसको लेकर उन्होंने विरोध प्रदर्शन तेज करने की चेतावनी दी । किसी तहर की अप्रिय घटना न हो इसके लिए मौके पर डीएसपी की अध्यक्षता में पुलिस बल तैनात किया गया है।
बिजली संशोधित बिल रद्द करने की मांग जानकारी देते हुए किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के जिला आगू मंगल सिंह और गौरव बत्रा ने बताया कि बीते समय के दौरान जो शंभू और खनौरी बार्डर पर किसानों का काफी नुकसान किया गया था। जहां से किसानों का सामान भी चोरी हुआ था। उस मुड़ी को लेकर और वहीं बिजली संशोधित बिल आज भी विधानसभा में पड़ा है। जिसे रद्द करने की मांग की जा रही है। बीज संशोधित बिल का भी विरोध साथ ही बीज संशोधित बिल का भी विरोध किया जा रहा है । इन मामलों को लेकर इसी के तहत ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल किए जाने थे । क्योंकि पीछे पांच बार उन्हें मीटिंग का समय देकर भी उनसे कोई संपर्क नहीं किया गया । आज सीएम जलालाबाद आए तो उनके द्वारा विरोध किया जा रहा है । प्रदर्शन जारी रहने की कही बात जिसके चलते पुलिस ने उन्हें अनाज मंडी के गेट के पास ही रोक लिया है । उन्होंने आगे जाने नहीं दिया जा रहा । उन्होंने कहा कि वह आम लोग हैं। इसलिए सीएम से सवाल करना चाहते हैं । लेकिन न तो उन्हें मीटिंग के लिए समय दिया जा रहा है और न ही मिलने दिया जा रहा है । ऐसे में उनका यह विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा । मांगों को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने की बात उधर मौके पर मौजूद डीएसपी सुखविंदर सिंह बराड़ ने कहा कि किसानों द्वारा अपना विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है । लेकिन कानून का पालन करने के चलते वह अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद है । फिलहाल किसाने की मांगों को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट द्वारा उनसे बातचीत की जा रही है ।