मुकेरियां के पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर अड्डा खानपुर के पास चार वाहनों की टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। जानकारी के अनुसार, खानपुर के पास नेशनल हाईवे का एक हिस्सा बंद होने के कारण यातायात को दूसरी सड़क पर मोड़ दिया गया था। इसी दौरान यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद काफी देर तक ट्रैफिक जाम रहा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ाष घायलों की नहीं पाई पहचान इस बारे में बताया जा रहा है कि हादसे में घायल हुए लोगों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। इसको लेकर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घायलों के बयान दर्ज करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। ट्रक चालक ने दूसरे ट्रक और दो कारों को टक्कर मारी हादसे में एक ट्रक चालक ने दूसरे ट्रक और दो कारों को टक्कर मार दी। सभी घायलों को मुकेरियां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है। पुलिस घटना के कारणों और टक्कर में किसकी गलती थी। पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है।