फाजिल्का के भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर फायरिंग हुई है। बता दे कि पाकिस्तान में बैठे स्मगलर नशे की तस्करी को अंजाम देने की फिराक में हैं। बॉर्डर पार नशीले पदार्थों की तस्करी करने की कोशिश की जा रही थी तभी बीएसएफ जवानों ने फायरिंग कर दी। आरोपी वापस भागने में कामयाब रहे। काउंटर इंटेलीजेंस और बीएसएफ के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में साढ़े 6 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों की है। बीओपी जीजी 2 के नजदीक तस्करी की साजिश नाकाम जानकारी के अनुसार काउंटर इंटेलीजेंस फिरोजपुर द्वारा बीएसएफ के साथ तालमेल कर एक बड़ी सफलता हासिल की गई है। संयुक्त तौर पर की गई कार्यवाही के दौरान पाकिस्तानी स्मगलरों की नापाक कोशिश नाकाम हुई है। फाजिल्का के गांव महात्मा नगर के इलाके में बीओपी जीजी 2 के नजदीक सरहद पार से तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए साढ़े 6 किलोग्राम हैरोइन बरामद की गई है। नशीले पदार्थ भेजने की कर रहे थे कोशिश प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान में बैठे तस्कर जीरो लाइन पार करके भारत पाक सरहदी अंतरराष्ट्रीय तारबंदी के नजदीक पहुंचे और अंधेरे का फायदा उठाकर भारतीय क्षेत्र में नशीले पदार्थ भेजने की कोशिश कर रहे थे। काउंटर इंटेलीजेंस द्वारा दी गई खास जानकारी पर बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के लिए फायरिंग कर दी । इसके बाद तस्कर वापस भागने में कामयाब रहे लेकिन इस आपरेशन के बाद संयुक्त तौर पर सर्च ऑपरेशन के दौरान यह बरामदगी हुई है । फिलहाल मामले में पुलिस जांच में जुटी है ।