राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान रोडवेज बसों से जुड़े सवाल के जवाब पर कांग्रेस विधायक और नेता प्रतिपक्ष की डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा से बहस हो गई। रोडवेज की खराब हालत के लिए कांग्रेस-भाजपा ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। परवन सिंचाई परियोजना में देरी और घ​टिया पाइप लगाकर करोड़ों के घोटाले के मामले में कांग्रेस विधायक प्रमोद जैन भाया ने पूरक सवाल उठाया। उन्होंने कहा- राजनीतिक कारणों से इस प्रोजेक्ट में देरी की गई। विधानसभा में आज विधानसभा में आज शाम प्रदेश का साल 2026-27 का बजट पास हो जाएगा। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के भाषण के बाद शाम 5 बजे सीएम भजनलाल शर्मा बजट बहस का जवाब देंगे। इस दौरान सीएम कई घोषणाएं करेंगे। विधायक बोले- रोडवेज को बंद कर दीजिए कांग्रेस विधायक घनश्याम मेहर के सवाल के जवाब परिवहन मंत्री डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि यात्रीभार कम होने की वजह से नादौती टोडाभीम क्षेत्र मं रोडवेज बस नहीं चलाई गई। इस पर मेहर ने कहा कि प्राइवेट बसों से रोडवेज कंडक्टरों की मिलीभगत है। एक तोकंडक्टर टिकट नहीं काटते, प्राइवेट बसों से मिले रहते हैं। रोडवेज का भट्ठा बैठा दिया, फिर तो बंद ही कर दीजिए। इसके जवाब में डिप्सी सीएम प्रेम चंद बैरवा ने कहा— रोडवेज का भट्ठा तो इन्होंने बैठा दिया। अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग वहीं, परवन सिंचाई योजना को लेकर भी विपक्ष ने सरकार को घेरा। कांग्रेसी विधायक भाया ने कहा कि- इस योजना में एचडीपीआई पाइप लगाए, जिनकी क्वालिटी कम कर दी। इससे ठेकेदार को करोड़ों का फायदा हुआ। इसका खामियाजा परवन सिंचाई से जुड़े किसान भुगतेंगे। ऐसे अफसरों के खिलाफ क्या कार्रवाई करेंगे? जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा- 2018 में तत्कालीन कांग्रेस विधायक पानाचंद मेघवाल की शिकायत पर जिम्मेदार इंजीनियरों को सस्पेंड किया गया था। उस समय तत्कालीन सीएम ही जल संसाधन मंत्री थे। आपकी ही पार्टी के विधायक ने आरोप लगाए थे। पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…