करौली जिले के हिंडौन सिटी में लेपर्ड दिखने से क्षेत्र में हडकंप मचा गया। घटना सुबह 11 बजे की है। भायलापुरा निवासी दीपक ने बताया कि वे सुबह अपनी छत पर खड़े थे। इस दौरान बैठक वाले हनुमान मंदिर के पास गली में उन्हें लेपर्ड दिखाई दिया। कोतवाली थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया-शुक्रवार सुबह 11 बजे सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के भायलापुरा क्षेत्र में लेपर्ड दिखाई दिया हैं। इस पर टीम मौके पर पहुंची और वन विभाग को सूचना दी गई। 3 तस्वीरों में देखिए पूरा मामला… 3 सेकेंड में गायब हुआ लेपर्ड सबसे पहले लेपर्ड को देखने वाले दीपक ने बताया-लेपर्ड महज तीन सेकेंड में हनुमान मंदिर के पास वाली गली से 300 मीटर दूर रामद्वारा की ओर निकल गया और बक्सों के गोदाम में जाकर छिप गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बना लिया। गोदाम मालिक ने बंद किया दरवाजा रामद्वारा के पास स्थित जैतवाल स्टील के मालिक दीपक जैतवाल ने बताया-मैं सुबह दुकान खोलकर गोदाम की ओर गया। जहां कुछ बक्से बिखरे हुए थे। जमीन पर देखने पर जानवर के पैरों के निशान नजर आए। थोड़ी दूर रखे एक बक्से के पीछे लेपर्ड की पूछ नजर आई। थोड़ा आगे बढ़कर देखा तो लेपर्ड लेटा हुआ दिखाई दिया। इसके बाद मैने भागकर गोदाम का दरवाजा बंद कर दिया। रेस्क्यू में जुटी वन विभाग की टीम घटना की सूचना के बाद आसपास के लोग लाठी-डंडे लेकर जमा हो गए। वन विभाग की लेपर्ड को रेस्क्यू करने की कोशिश कर रही है। घटना की सूचना पर करौली एसपी लोकेश सोनवाल और डीएसपी मुनेश मीना मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। … यह भी पढ़ें हमले के बाद किसान ने कुल्हाड़ी से लेपर्ड का सिर-फाड़ा:15 मिनट तक दोनों में हुआ संघर्ष, मुंह-गर्दन पर पंजों से किए वार कोटपूतली-बहरोड़ जिले में लेपर्ड ने किसान पर हमला कर दिया। दोनों के बीच करीब 15 मिनट तक संघर्ष हुआ। लेपर्ड से बचने के प्रयास में घायल किसान ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। लेपर्ड की मौके पर ही मौत हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)
