जयपुर में फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट की सेंट्रल टीम ने 43 हजार लीटर से ज्यादा मिलावटी घी पकड़ा है। माचेड़ा स्थित श्याम विहार कॉलोनी में गुरुवार को एक फर्म पर कार्रवाई की गई। एक फर्म के ऑथोराइज्ड पते पर यह कार्रवाई की गई थी, लेकिन वहां कोई दूसरी फर्म चल रही थी। जबकि दूसरी फर्म अपना कारोबार चोरी-छिपे अन्य स्थान से चला रही थी। दोनों फर्म मिलकर 3 अलग-अलग नाम के ब्रांड से घी पैकिंग करके बाजार में बेचती है। यहां भोग विनायक, हरियाणा क्रीम और नक्ष डेयरी के नाम से घी के पैकेट मिले। भोग विनायक ब्रांड का घी जांच रिपोर्ट में मिला था अनसेफ
खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी शुभमंगला ने बताया- श्याम विहार कॉलोनी माचेड़ा स्थित गिरधर मिल्क फूड प्रोडक्ट नाम की फर्म ‘भोग विनायक’ ब्रांड नाम से घी का उत्पादन करती है। कुछ समय पहले प्रतापगढ़ जिले में भोग विनायक ब्रांड का घी जांच रिपोर्ट में अनसेफ मिला था। गिरधर मिल्क फूड प्रोडक्ट के मारा छापा, मिली दूसरी कंपनी
इसी रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए सेंट्रल टीम ने गुरुवार को जयपुर के माचेड़ा में ‘गिरधर मिल्क फूड प्रोडक्ट’ के ऑथोराइज्ड पते पर छापा मारा तो उस जगह फर्म नहीं मिली। उस फर्म की जगह यहां श्री श्याम मिल्क फूड प्रोडक्ट नाम से कंपनी चल रही है। जबकि ‘गिरधर मिल्क फूड प्रोडक्ट’ का कारोबार तो चोरी-छिपे अन्य स्थान से चल रहा है। इन ब्रांड के घी का लिया सैंपल
टीम ने माचेड़ा में श्री श्याम मिल्क फूड प्रोडक्ट के गोदामों में भोग विनायक ब्रांड का 9065 लीटर घी (अलग-अलग पैकिंग में), हरियाणा क्रीम ब्रांड का 17 हजार 741 लीटर घी और नक्ष डेयरी ब्रांड का 16 हजार 617 लीटर घी पाया गया। इन सभी ब्रांड के नमूने लेने के बाद 43 हजार 421 लीटर घी को मौके पर सीज किया और अगले आदेश तक इसकी बिक्री पर रोक लगा दी। नकली घी पकड़ने की ये खबर भी पढ़ें… जयपुर में फैक्ट्री में बन रहा था सरस-अमूल का नकली-घी:4 आरोपी गिरफ्तार; बोले-रोजाना 2 हजार लीटर तैयार कर बाजार में खपाते
जयपुर पुलिस ने नकली घी बनाने की एक फैक्ट्री पकड़ी दिसंबर 2025 को पकड़ी। 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 7500 किलोग्राम घी जब्त किया था। फैक्ट्री में वनस्पति और रिफाइंड सोयाबीन ऑयल को गर्म करके उसमें एसेंस मिलाकर घी तैयार किया जा रहा था। (पूरी खबर पढ़ें) नए-साल पर खपाने के लिए तैयार 7500-लीटर नकली घी पकड़ा:होटल की आड़ में चल रही थी फैक्ट्री; 18 ड्रम में भरा था केमिकल
चूरू में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने दिसंबर-2025 में नकली घी बनाने वाली अवैध फैक्ट्री पकड़ी। टीम ने यहां से 7500 लीटर नकली घी पकड़ा, जिसे नए साल पर खपाने की तैयारी थी। फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में केमिकल और पैकिंग सामग्री भी जब्त हुई। (पूरी खबर पढ़ें)
