रामपुर के बिलासपुर में अमानवीय घटना सामने आई, जहां तेज रफ्तार जीप ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी. घायल चालक शब्बू को जीप चालक मनप्रीत ने बोनट पर लटकाकर कुछ दूर तक घुमाया. लोगों के शोर पर जान बची. वीडियो वायरल हुआ. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया और सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया.
