कोटा में रेस्क्यू के लिए गए स्नैक कैचर को कोबरा ने डस लिया। पलक झपकते ही कोबरा ने बाएं हाथ की अंगुली पर डस लिया। इससे स्नैक कैचर गंभीर रूप से घायल हो गया। ये, वही स्नैक कैचर है जो मगरमच्छ को कभी कंधे पर उठाकर तो कभी बाइक पर बैठाकर रेस्क्यू करते हैं। घटना जिले के इटावा उपखंड के डोरली गांव में बुधवार रात करीब 8ः30 बजे की है। घायल को इलाज के लिए कोटा रेफर किया गया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। पहले देखें घटना से जुड़े PHOTOS अब सिलसिलेवार पढ़ें घटनाक्रम इटावा के डोरली गांव में रमेश मीणा के घर में कोबरा घुस गया था। रमेश मीणा ने स्नेक कैचर हयात खान उर्फ ‘टाइगर भाईजान’ को रेस्क्यू के लिए बुलाया। हयात खान मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। कोबरा एक पट्टी और दीवार के बीच की जगह पर छिपा हुआ था। हयात खान ने बताया- सांप कोबरा प्रजाति का था और करीब डेढ़ से दो साल उसकी उम्र थी। सांप पट्टी के पीछे 4 इंच की जगह पर छिपा बैठा हुआ था। हयात खान ने रेस्क्यू के लिए एक डंडा लिया और कोबरा को जगह से हटाने की कोशिश की। अंधेरे के चलते हाथ में टॉर्च भी ली हुई थी, जैसे ही कोबरा का मूवमेंट होने लगा तो हयात खान ने टॉर्च पास खड़े युवक को पकड़ा दी और कोबरा पर लाइट डालने के लिए कहा। जैसे ही कोबरा ऊपर की तरफ आने लगा तो टॉर्च की लाइट से हट गई और अंधेरे का फायदा उठाकर पलक झपकते ही कोबरा ने हयात खान के बाएं हाथ की अंगुली पर डस लिया। इसके बाद हयात खान ने कोबरा की पूंछ पकड़कर उसे उठा लिया और डिब्बे में डाल दिया। घटना के बाद हयात खान को प्राथमिक उपचार के लिए इटावा उपजिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां से कोटा रेफर कर दिया गया। फिलहाल, हयात खान की हालत स्थिर है। हयात खान ने इटावा क्षेत्र में अबतक सैकड़ों वन्यजीवों का रेस्क्यू किया है। हाल ही में हयात खान ने घर में घुसे मगरमच्छ का रेस्क्यू किया था, जिसे बाइक पर बैठाकर ले गए और नदी में छोड़ा था। ये खबरें भी पढ़ें- मगरमच्छ को कंधे पर उठाया, VIDEO:रेस्क्यू टीम बाइक पर रखकर साथ ले गई, चंबल नदी में छोड़ा कोटा के इटावा क्षेत्र में चंबल नदी से निकल कर मगरमच्छ गांव में घुस गया। ग्रामीणों की सूचना पर समाजसेवी हयात खान मौके पर पहुंचे। मगरमच्छ को रेस्क्यू कर कंधे पर उठाकर गांव से बाहर ले गए। इसके बाद बाइक पर रखकर चंबल नदी के किनारे ले गए और उसे नदी में छोड़ दिया। (पढ़ें पूरी खबर)

You missed