सेना की फील्ड फायरिंग रेंज में बमनुमा वस्तु (विस्फोटक) को पत्थर से तोड़ने के दौरान हादसे में किसान की जान गई थी। डॉक्टरों ने पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। डॉक्टरों की जांच में सामने आया है कि हादसा इतना भीषण था कि किसान 7 फीट दूर जा गिरा। पास खड़ी उसकी बाइक भी गिर गई। विस्फोटक फटने से इसके धातु के टुकड़े उसके चेहरे और सीने में धंस गए थे। चेहरा आधा फटा हुआ था और सीने के दाईं और गहरा छेद हो गया था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उसका रातभर इंतजार करते रहे और सुबह मौत की सूचना आई। विस्फोटक को तोड़ने की कोशिश पोकरण पुलिस सीओ बुद्धाराम विश्नोई ने बताया- सत्यनारायण सिंह (40) निवासी बिलिया गांव की बुधवार को चाचा गांव से 6 किलोमीटर दूर सेना की फायरिंग रेंज में मौत हो गई थी। FSL और पुलिस की टीमों ने इसके सबूत जुटाए और शव को मॉर्च्युरी में शिफ्ट कर परिजनों को सौंप दिया। FSL और डॉक्टरों की जांच में सामने आया है कि युवक यहां मशरूम इकठ्ठा करने आया था। इसी दौरान उसे विस्फोटक दिखा तो उसे पत्थर से तोड़ने की कोशिश की। अब ग्राफिक में समझिए पूरा मामला… 1. विस्फोटक को पत्थर से तोड़ने का प्रयास 2. अचानक हुआ धमाका और दूर जा गिरा किसान… 3. चरवाहों ने देखा तो पुलिस बुला ली… मुंह फटा, टुकड़े दिल में धंसे इसी दौरान जोरदार धमाका हुआ और युवक 7 फीट दूर जा गिरा। उसके बाईं ओर से मुंह फट चुका था, आंखें गायब थी। वहीं ठोड़ी के नीचे (चिन) का हिस्सा भी धमाके में उड़ गया था। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि उसके सीने विस्फोटक के धातु के टुकड़े उसके सीने दाईं ओर धंसे हैं। जो चमड़ी और मांस को चीरते हुए दिल (हार्ट) को डैमेज कर गए। ऐसे में, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरी रात पड़ा रहा शव वह मंगलवार शाम 6 से 7 बजे के बीच रेंज में पहुंचा और इसी दौरान हादसा हुआ है। सुनसान इलाका होने के कारण किसी को घटना का पता नहीं चल पाया। पूरी रात शव यही पड़ा रहा। सुबह जब चरवाहे यहां पहुंचे तो उन्होंने बाइक और युवक का कटा-फटा शव देखा तो पुलिस और ग्रामीणों को सूचना दी। सत्यनारायण सिंह ही अपने परिवार का आखिरी सहारा था। अब परिवार में पत्नी, एक बेटा और बेटी बचे हैं। विस्फोट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… सेना की फील्ड फायरिंग रेंज में धमाका, युवक की मौत:चेहरा फटा, सीने में छेद हुए, विस्फोटक के टुकड़े मिले; मशरूम तोड़ने आया था युवक जैसलमेर में सेना की फील्ड फायरिंग रेंज में सैन्य स्क्रैप में विस्फोटक में धमाके से युवक की मौत हो गई। धमाके से युवक का चेहरा फट गया। सीने में छेद हो गए। पढ़ें पूरी खबर…
