सीकर शहर में लंबे समय से ट्रैफिक जाम की समस्या से अब बड़ी राहत मिलने जा रही है। करीब 26 दिन पहले बनकर तैयार हुए नए ओवरब्रिज को कल से ट्रायल के तौर पर शुरू किया जा रहा है, जिसमें फिलहाल बाइक, स्कूटी, ऑटो-रिक्शा और छोटी कारों जैसे लाइट मोटर व्हीकल्स को ही गुजरने की अनुमति होगी, जबकि बस, ट्रैक जैसे भारी वाहनों पर बैन रहेगा। फ्लाईओवर के दोनों साइड एंट्री-एग्जिट नए ओवरब्रिज पर फतेहपुर रोड और पिपराली रोड से एंट्री और एग्जिट दोनों की सुविधा होगी। वहीं नवलगढ़ रोड पर केवल एग्जिट रहेगा, यहां से फ्लाईओवर पर चढ़ने की परमिशन नहीं होगी। नवलगढ़ रोड से पिपराली रोड, फतेहपुर रोड और कल्याण सर्किल की तरफ जाने वाले वाले वाहनों को पुरानी पुलिया से होकर ही जाना पड़ेगा। भारी वाहनों के प्रवेश पर बैन जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि शहर में ट्रैफिक की समस्या दूर करने के लिए नए ओवरब्रिज को फिलहाल ट्रायल के तौर पर शुरू किया जा रहा है। नए ओवरब्रिज पर शुरूआती चरण में भारी वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा कल से शुरू होने वाले नए ओवरब्रिज का आज प्रशासन, पुलिस, PWD और ट्रांसपोर्ट विभाग की ज्वॉइंट टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान DTO ताराचंद बंजारा और ट्रैफिक इंचार्ज मनोज भाटीवाड़ भी मौजूद रहे। एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात ASP डॉ. तेजपाल सिंह ने बताया कि सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिया के तीनों एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी लगाए जाएंगे। फिलहाल फ्लाईओवर पर अधिकतम 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से ही गाड़ी चलाने की परमिशन होगी। प्रोजेक्ट डायरेक्टर राजेंद्र बिजारणियां ने बताया कि फ्लाईओवर पर ट्रैफिक शुरू होने के बाद नीचे की सड़कों पर दबाव कम होगा, जिससे पुलिया के नीचे सर्विस लेन का बचा काम तेजी से पूरा किया जा सकेगा। इसके लिए पिपराली रोड और जांगिड़ छात्रावास क्षेत्र में आवश्यक अतिक्रमण भी हटाए जाएंगे। पीडब्लूडी एक्सईएन सुधीर कुमार ने बताया कि फ्लाईओवर के दोनों साइड 9-9 मीटर चौड़ी सर्विस रोड बनाई जा रही है, जिसमें 7.5 मीटर सड़क और 1.5 मीटर चौड़े नाले बनाए जाएंगे ताकि जल निकासी की बेहतर व्यवस्था हो सके। 10 हजार वाहनों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति फतेहपुर रोड, पीपराली रोड और नवलगढ़ को जोड़ने वाला सीकर का यह चौथा ओवरब्रिज है, इससे पहले पिपराली पुलिया, रामू का बास और दासा की ढाणी रेलवे ओवरब्रिज बन चुके हैं। इसके शुरू होने के बाद करीब 10 हजार वाहनों को ट्रैफिक जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। अभी डाक बंगले के सामने, पिपराली रोड, फतेहपुर रोड, पिपराली पुलिया और कलेक्ट्रेट के सामने सुबह 9 बजे से 12 बजे तक व शाम को 5 बजे से 9 बजे तक गाड़ियों को रेंगकर चलना पड़ता है। ड्रोन क्रेडिट:- दिनेश सारण “बाकलिया”

You missed