कोटा में ट्रेन से गिरने से गिरने पर एक युवक की मौत हो गई। युवक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। वह यूपी का रहने वाला था और एमपी में काम करता था। अवध एक्सप्रेस से लखनऊ जा रहा था। रास्ते में चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। जीआरपी थाना पुलिस ने शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मॉच्यूरी में रखवाया। सूचना पर कोटा आए परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा गया। युवक लखनऊ से अपने गांव जाने वाला था जीआरपी थाने के एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि दाढ़ देवी रेलवे स्टेशन का है। रेलवे अधिकारियों की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे और शव को बरामद किया था। तलाशी के दौरान युवक के पास से आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान सुजीत कुमार के रूप में हुई। युवक उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले के हैदराबाद क्षेत्र का रहने वाला था। मध्यप्रदेश के नीमच में मजदूरी करता था। नीमच से रतलाम पहुंचा था और अवध एक्सप्रेस ट्रेन से लखनऊ जा रहा था। लखनऊ से उसे अपने गांव जाना था लेकिन रास्ते में ही हादसा हो गया। हादसे की सूचना पर परिजन कोटा आए और शव लेकर गए।
