जगन्नाथ पहाड़िया मेडिकल कॉलेज में आज रेजिडेंट डॉक्टरों ने स्टाइपेंड का भुगतान नहीं होने पर विरोध जताया। रेजिडेंट डॉक्टरों के ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही स्टाइपेंड का भुगतान नहीं किया जाएगा तो, रेजिडेंट डॉक्टर भूख हड़ताल पर बैठेंगे। डॉक्टर अमित शर्मा ने बताया कि पिछले कई महीनों से रेजिडेंट डॉक्टर्स को स्टाइपेंड की राशि नहीं मिल रही। इससे रेजिडेंट डॉक्टर वित्तीय संकट और मानसिक तनाव से ग्रस्त हो रहे हैं। बिना भुगतान के ही रेजिडेंट डॉक्टर लगातार सेवाएं दे रहे हैं। 6 महीने से भुगतान लंबित
PG डिप्लोमा करने वाले फर्स्ट ईयर के डॉक्टर्स को पिछले 6 महीने से स्टाइपेंड की राशि नहीं दी गई है। सेकंड ईयर और फ़ाइनल ईयर के डॉक्टरों का पिछले 6 महीने से भुगतान लंबित है। अस्तपाल में एमरजेंसी, OPD और IPD में रेजिडेंट डॉक्टर लगातार सेवाएं दे रहे हैं। भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी डॉक्टरों के लिए अपने रोजाना के खर्च और कमरे का किराया और बुनियादी जरूरतें पूरी करने में काफी दिक्कत आ रही है। अगर 5 दिन के अंदर सभी डॉक्टरों को स्टाइपेंड का भुगतान नहीं किया जाता तो, जल्द ही रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन भूख हड़ताल पर बैठेगी।
