जयपुर में ट्रेन के आगे लेटकर युवक ने खुदकुशी कर ली। उसने 30 लाख रुपए परिचितों को उधार दे रखे थे। पैसे नहीं लौटने के कारण वह परेशान था। सुसाइड नोट में भी युवक ने तीन परिचितों को मौत का जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने बताया- शिवदासपुरा के मोहनपुरा निवासी सियाराम शर्मा (28) ने सुसाइड किया है। वह अपने माता-पिता और दो बड़े भाइयों के साथ रहता था। वह प्राइवेट कॉलेज में ऑफिस वर्क संभालता था। सियाराम शर्मा शुक्रवार शाम 7 बजे कॉलेज से घर जाने के लिए निकला था। शिवदासपुरा रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर ट्रेन को आता देखकर पटरियों पर लेट गया। लोको पायलट ने पटरियों पर लेटे युवक को देखकर ब्रेक लगाए, लेकिन सियाराम का सिर इंजन से टकरा गया। वह पटरियों के बीच में आने से घायल हो गया। लोको पायलट ने ट्रेन से ही घायल को शिवदासपुरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचाया। एंबुलेंस की मदद से आरयूएचएस हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। घरवाले युवक को महात्मा गांधी हॉस्पिटल ले गए। शनिवार सुबह 5 बजे डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिना पोस्टमॉर्टम शव ले गए परिजन हेड कॉन्स्टेबल जयपाल ने बताया- ट्रेन की चपेट में आने से घायल सियाराम की इलाज के दौरान मौत हो गई। SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में उसका शव रखवाया गया था। परिजनों के कहने पर बिना पोस्टमॉर्टम करवाए शव सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है।
….. ये खबर भी पढ़ें… शादी की सालगिरह से एक-दिन पहले युवक ने किया सुसाइड:पत्नी रात में ही 7 साल के बच्चे के साथ फरार, पड़ोसी से अफेयर का आरोप भरतपुर में युवक ने शादी की सालगिरह से एक दिन पहले फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुबह परिवार के लोग उठे तो युवक का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ था। पत्नी 7 साल के बच्चे को लेकर फरार हो गई थी।परिजनों का आरोप है कि अमित की पत्नी का पड़ोसी युवक से अफेयर चल रहा था। जिसको लेकर अमित तनाव में था। पूरी खबर पढ़ें…
