मोहाली के जीरकपुर के गोल्डन एन्क्लेव इलाके में 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला से सोने की बालियां झपटकर फरार होने वाले स्नेचर को वही रास्ता दोबारा चुनना भारी पड़ गया। पीड़िता महिला की सतर्कता दोनों हत्थे चढ़ गए। दो दिन बाद महिला बदमाशों को देखकर अपने पौत्रों से पकड़वाया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। दो दिन बाद पहचान में आया आरोपी, स्कूटर समेत दबोचा पीड़िता अंगूरी देवी (73) ने बताया कि 15 अक्टूबर की सुबह करीब 10:30 बजे वह दूध लेने के लिए घर से निकली थीं। इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने उनसे जीरकपुर जाने का रास्ता पूछा। जैसे ही वह रास्ता बताने लगीं, युवक ने झपट्टा मारकर उनके कानों से सोने की बालियां छीन लीं और मौके से फरार हो गया। 17 अक्टूबर को जब अंगूरी देवी अपने पोतों के साथ दुकान की ओर जा रही थीं, तब उन्होंने सड़क से गुजर रहे उसी युवक को पहचान लिया। महिला के इशारा करते ही उनके पौत्रों ने आरोपी को उसके स्कूटर सहित मौके पर ही धर दबोचा। इसके बाद परिजन आरोपी को तुरंत जीरकपुर थाने ले गए। मानसा का रहने वाला है आरोपी पकड़े गए आरोपी की पहचान शुभम अरोड़ा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मानसा जिले के बुढलाडा का रहने वाला है और फिलहाल चंडीगढ़ के सेक्टर-47सी में रह रहा था। जीरकपुर पुलिस ने आरोपी शुभम अरोड़ा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 304(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और छीनी गई बालियों की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।