सलूम्बर में विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में 51 फीट ऊंचे रावण के साथ कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। पुतलों में आग लगते ही मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान हुई रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने लोगों का ध्यान खींचा। रावण दहन के दौरान हुई आतिशबाजी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव में धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल रहा। रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन होते ही लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। आतिशबाजी से आसमान रंगीन रोशनी से भर गया। कई परिवार अपने बच्चों के साथ कार्यक्रम देखने पहुंचे। लोगों ने रावण दहन के इस नजारे को मोबाइल कैमरों में भी कैद किया। भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के स्वरूप रहे आकर्षण का केंद्र दशहरा आयोजन में भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे। रामायण के प्रसंगों के जरिए लोगों को सत्य, धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। धार्मिक परंपराओं के बीच हुए पुतला दहन के दौरान लोगों ने उत्साह के साथ विजयादशमी का पर्व मनाया। कलेक्टर-एसपी सहित जनप्रतिनिधि रहे मौजूद कार्यक्रम में जिला कलेक्टर मुहम्मद जुनेद पीपी, जिला पुलिस अधीक्षक विश्नाराम विश्नोई, पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा, विधायक शांता देवी मीणा, नगर परिषद सभापति नरेश जैन, उपसभापति डॉ. लव व्यास, नेता प्रतिपक्ष कैलाश गांधी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष परमानंद मेहता, भाजपा नगर अध्यक्ष विजेश भलवाड़ा और कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील सेवक सहित नगर परिषद के पार्षद, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों ने दिया सत्य और सदाचार अपनाने का संदेश अतिथियों ने नगरवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दशहरा केवल पुतला दहन का पर्व नहीं, बल्कि अपने भीतर की बुराइयों, अहंकार, अन्याय और अधर्म को दूर करने का संकल्प लेने का अवसर भी है। भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाकर समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से सामाजिक एकता बनाए रखने और नगर के विकास में सहभागिता निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए वृत्ताधिकारी, थानाधिकारी और पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। अधिकारियों की निगरानी में दशहरा उत्सव संपन्न हुआ।