मोगा पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हेरोइन, नशीली गोलियां और अवैध शराब के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। थाना अजीतवाल के प्रभारी इंस्पेक्टर राज सिंह के नेतृत्व में सहायक थानेदार जगदेव सिंह ने मनप्रीत सिंह उर्फ मनी निवासी अजीतवाल और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 11 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इसी कड़ी में, थाना धर्मकोट के अधीन पुलिस चौकी कमालके के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह और हवलदार कुलजीत सिंह ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए आकाशदीप सिंह निवासी गांव चक्क तारेवाला को पकड़ा। उसके पास से 18 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस करेगी आरोपियों से पूछताछ धर्मकोट पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में सुखपाल सिंह निवासी भिंडर खुर्द को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 170 नशीली गोलियां बरामद हुईं।थाना फतेहगढ़ पंजतूर के सहायक थानेदार सुरिंदर कुमार ने भी गुप्त सूचना के आधार पर राजनप्रीत सिंह उर्फ राजन निवासी गांव सैदेशाह वाला को गिरफ्तार किया। उसके पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके अतिरिक्त, थाना निहाल सिंह वाला के सहायक थानेदार हरविंदर सिंह ने गश्त के दौरान गुरप्रीत सिंह निवासी गांव मानूंके को 15 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। इस मामले में मनदीप सिंह उर्फ घोना निवासी गांव मानूंके को भी नामजद किया गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए हैं। पूछताछ के बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।
