राम जन्म भूमि मुक्ति आंदोलन में 12 मार्च 1991 में शहीद हुए राम भक्तों की याद में भहर साल की भांति इस साल भी श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी द्वारा शहीद चौक में रखा गया।आयोजन में हिन्दू संगठनों द्वारा हुतत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई। रामजन्म भूमि आंदोलन में हुए थे शहीद 12 मार्च 1991 को राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान भीलवाड़ा के सुरेश जैन और रतन लाल सेन शहीद हो गए थे,उनकी शहादत को नमन करने के लिए हर साल शहीद दिवस के मौके पर शहीद चौक में श्रद्धांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।इसी के तहत आज विश्व हिन्दू परिषद,बजरंग दल,मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी और भीलवाड़ा महानगर की इकाइयां शहीद चौक में इकट्ठा हुए और दोनों हूतत्माओं को पुष्पांजलि अर्पित की। शहीदों के जीवन से जुड़े संस्मरण सुनाए इस दौरान दोनों शहीदों के जीवन से जुड़े संस्मरण सुनाए गए और देश और धर्म की रक्षा के लिए जरूरत पड़ने पर अपने प्राण न्योछावर करने से भी नहीं घबराने की बात कही गई।इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यकर्ताओं ने दोनों शहीदों को नमन करते हुए भारत माता की जयकारे लगाए । इनकी रही मौजूदगी कार्यक्रम में शहीद सुरेश जैन के भाई शांति लाल जैन, प्रांत से ओमप्रकाश बुलिया, अखिलेश व्यास, विभाग से विजय ओझा महानगर से ओमप्रकाश लड्ढा,मुकेश प्रजापत,भारत गेंगट,सौम्य मेहता व प्रखंड से लक्ष्मण सिंह,प्रेम कुमार सेन व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।