ओरेकल ने एक बार फिर कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है. इससे कर्मचारी सदमे में हैं और अपने भविष्य को लेकर परेशान हैं. यह नई छंटनी ऐसे समय में हुई है, जब कंपनी बड़े स्तर पर अपने कारोबार का पुनर्गठन कर रही है. साथ ही, ओरेकल एआई इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने और उसके लिए आक्रामक तरीके से फंड जुटाने पर भी जोर दे रही है.
