पाली में खेत की रखवाली करने गए किसान की बॉडी उसके ही खेत में खून से लथपथ हालत में मिली। घर नहीं लौटने पर बेटे पिता को ढूंढते हुए खेत पर पहुंचे थे। सिर पर लाठी, रॉड और पत्थर से हमला किए जाने के सबूत पुलिस को मिले हैं। सिर फटने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना शिवपुरा थाना क्षेत्र में धीनावास रोड स्थित मिठानिया बेरा में मंगलवार रात करीब 8 बजे हुई। खेत पर रखवाली के लिए गए थे किसान
शिवपुरा थानाप्रभारी भंवरलाल ने बताया- धाकड़ी गांव निवासी चुन्नीलाल (50) पुत्र हीरालाल सीरवी मंगलवार को धीनावास रोड स्थित मिठानिया बेरा क्षेत्र में अपने खेत में बोई फसल की रखवाली के लिए गए थे। चुन्नीलाल शाम सात बजे तक भी घर नहीं लौटे थे। इसके बाद उनके दोनों बेटे शेराराम और भीकाराम उन्हें लेने खेत पर गए, जहां उनकी बॉडी मिली। सिर से लगातार खून बह रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस शाम को ही मौके पर पहुंच गई थी और मामले की जांच में जुटी है। पुलिस मौके पर पहुंची, सिर पर गंभीर चोट के निशान
मृतक का सिर फटा हुआ मिला और सिर से खून बह रहा था। सिर के पिछले हिस्से में किसी धारदार हथियार से हमला किए जाने की बात भी सामने आई है। बड़ा पत्थर मारकर हत्या की आशंका है। सिर पर लाठी, रॉड और पत्थर से हमला किए जाने के सबूत पुलिस को मिले हैं। परिवार में कोहराम, दो बेटों सहित पत्नी-बुजुर्ग मां का रो-रोकर बुरा हाल
चुन्नीलाल दो बेटे हैं, जिनमें भीकाराम पुणे में नौकरी करता है, जबकि शेराराम गांव में ही पिता के साथ रहता था। मृतक की पत्नी सुआदेवी और मां हीरकीदेवी को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। — ये खबर भी पढ़ें … 3 बहनों की शादी के दिन इकलौते भाई की मौत:घर के पास डंपर ने कुचला; 2 दिन पहले ही हुई थी खुद की मैरिज चित्तौड़गढ़ में तीन बहनों की शादी के दिन इकलौते भाई की मौत हो गई। पैदल जा रहे युवक को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़िए

You missed