IND vs SL 2nd Test Day 2 Highlights: कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भारत ने सोमवार को काफी मजबूत पकड़ बना ली है। रविवार को जहां पहले दिन देवदत्त पडिक्कल के बल्ले से शतक आया था, तो वहीं दूसरे दिन ध्रुव जुरेल के बल्ले से शतक आया है। इस शतक के साथ ही जुरेल ने श्रीलंका की सरजमीं पर इतिहास रच दिया है। भारत की ओर से नंबर सात पर शतक लगाने वाले वह पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यहां तक कोई भी खिलाड़ी नहीं पहुंच सका है।
