तरनतारन पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत तीन आरोपियों को 259 ग्राम हेरोइन, 5,500 रुपये की ड्रग मनी और बिना नंबर प्लेट वाली स्कॉर्पियो कार के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सराय अमानत खान थाना पुलिस ने की। फिरोजपुर रेंज के डीआईजी श्री स्नेहदीप शर्मा और तरनतारन के एसएसपी श्री सुरेंद्र लांबा के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। सराय अमानत खान थाना के एसआई/एसएचओ बलजिंदर सिंह और उनकी टीम ने 28 अप्रैल 2026 को यह गिरफ्तारी की। सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ लव, शमशेर सिंह उर्फ गोरा और गुरबीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 259 ग्राम हेरोइन, 5,500 रुपए नकद और एक काले रंग की बिना नंबर प्लेट वाली स्कॉर्पियो एन कार बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ सराय अमानत खान पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान लवप्रीत सिंह उर्फ लव ने पूछताछ में बताया कि उसके कुछ और साथी भी हेरोइन तस्करी में शामिल हैं, जिनकी पहचान की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।