सीकर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर कई जगह मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्याम भक्त सभी 14 लाइनों में लगकर हाथ में गुलाब लिए बाबा श्याम के दर्शन कर रहे हैं। सीकर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कई जगह धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। प्रमुख रूप से सुभाष चौक स्थित गोपीनाथजी मंदिर, कल्याण धाम और जाट बाजार के आयोजनों में भारी भीड़ है। ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया सीकर शहर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सीकर ट्रैफिक इंचार्ज CI मनोज भाटीवाड़ ने बताया कि परशुराम पार्क से दूजोद गेट, सुभाष चौक के रास्तों और जाट बाजार से कोतवाली रोड तक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। यातायात पुलिस ने भीड़ और जाम से बचने के लिए रूट डायवर्जन लागू किया है।