अजमेर जिले में जन्मदिन मनाकर लौट रही युवती और उसके दो क्लासमेट की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक और दोनों युवती बाइक से आ रहे थे। हाईवे पर स्कॉर्पियो ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक और दोनों युवतियां उछल कर सड़क पर गिर गईं। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को भिनाय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को मॉर्च्युरी में रखवा दिया। घटना भिनाय इलाके के बांदनवाड़ा खेड़ी पंप के पास शुक्रवार शाम 4 बजे की है। मृतकों की पहचान झड़वासा निवासी सम्राट नायक (35) पुत्र बंशीलाल नायक, किटाप निवासी शिवानी तिवाड़ी (25) पुत्री महावीर तिवाड़ी और अर्चना (20) पुत्री महावीर जांगिड़ के रूप में हुई है। आज शिवानी का जन्मदिन था और तीनों क्लासमेट्स जन्मदिन मनाने बिजयनगर गए थे,जन्मदिन मनाकर घर लौटते समय ये हादसा हो गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। पहले देखिए, घटना से जुड़ी 4 PHOTO’S बिजयनगर से बांदनवाड़ा की तरफ जा रहे थे बाइक सवार बांदनवाड़ा चौकी प्रभारी मनोहरसिंह ने बताया- हादसा शुक्रवार शाम 4 बजे बांदनवाड़ा खेड़ी पंप के पास हुआ। बाइक सवार तीनों बिजयनगर से बांदनवाड़ा की तरफ घर जा रहे थे। आज शिवानी का जन्मदिन था और तीनों क्लासमेट्स जन्मदिन मनाने बिजयनगर गए थे, जन्मदिन मनाकर घर लौटते समय हादसा हो गया। घटना के बाद स्कॉर्पियो कार का ड्राइवर फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। इनपुट सहयोग-नेमीचंद बाफेड़िया