बस्कर्स इंस्टीट्यूट ऑफ आर्ट एंड डांस की ओर से राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में “फ्यूजन 2026” कार्यक्रम हुआ। इसमें जयपुर की विभिन्न शाखाओं से आए करीब 400 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बॉलीवुड, हिप-हॉप, जैज, कंटेम्पररी और फ्यूजन सहित अलग-अलग डांस स्टाइल्स देखने को मिलीं।
कई महीनों की तैयारी के बाद स्टूडेंट्स ने मंच पर परफॉर्म किया। कार्यक्रम में मौजूद ऑडियंस ने डांसर्स का उत्साह बढ़ाया और उनकी परफॉर्मेंस की सराहना की। तीन गीतों पर किया फ्यूजन डांस
कार्यक्रम में पत्रकार कॉलोनी के युवा डांसर्स ने “डिस्को दीवाने”, “कोई कहे कहता रहे” और “जनाबे आली” गीतों पर फ्यूजन डांस किया। ग्रुप के डांस को ऑडियंस ने पसंद किया और तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया। पत्रकार कॉलोनी के डांसर्स को प्रशिक्षक एजाज आलम ने तैयार किया। उनकी कोरियोग्राफी में स्टूडेंट्स ने मंच पर परफॉर्म किया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने डांसर्स की मेहनत और प्रदर्शन की सराहना की।
