पाली के सदर थाना एरिया के उतवण गांव में शुक्रवार को एक हादसे में पाली के सत्यनारायण मार्ग निवासी 45 साल के लक्ष्मण दास पुत्र टीकममल की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मृतक उतवण गांव में मिनरल वॉटर के केम्पर भरने वाले के यहां काम करता था। शुक्रवार सुबह पानी का पाइप इधर-उधर करने के दौरान तेज स्पीड से पाइप से पानी निकला। जिससे वह असंतुलित होकर निकट ही दीवार से टकरा गया। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई। इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके परिजनों को हादसे की सूचना दी।
