निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोमवार दोपहर चूरू नगर परिषद के 60 और रतननगर नगरपालिका के 20 वार्डों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
कांग्रेस की जारी सूची में इस बार 50 प्रतिशत टिकट युवाओं को दिए गए हैं। इसके साथ ही पार्टी ने अनुभवी कांग्रेसी पदाधिकारियों पर भी भरोसा जताया है। चूरू के 60 वार्डों में से 22 महिलाओं को टिकट दिए गए हैं। टिकटों की घोषणा के बाद चूरू में कांग्रेस प्रत्याशियों ने अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। दूसरी ओर, भाजपा ने अभी तक अपनी सूची जारी नहीं की है, जिससे संशय बना हुआ है।
